Indian Railway Vacancy: खत्म हुआ लाखों युवाओं का इंतजार, इतने पदों पर भर्ती करने वाला है रेलवे, जानिए कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन?

Ads

खत्म हुआ लाखों युवाओं का इंतजार, इतने पदों पर भर्ती करने वाला है रेलवे, Indian Railway Vacancy: Notification for 4098 Post

  •  
  • Publish Date - July 7, 2026 / 06:59 PM IST,
    Updated On - July 7, 2026 / 07:04 PM IST

Indian Railway Vacancy. Image Source- IBC24 Archive

नई दिल्लीः Indian Railway Vacancy: रेल मंत्रालय ने देश भर के विभिन्न रेलवे जोन में संरक्षा को मजबूत करने और कार्य कुशलता को बेहतर बनाने के लिए 4,098 तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय ने 35 तकनीकी श्रेणियों में रिक्तियों को भरने का फैसला किया है। इनमें से कई पद संचालन संरक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं, जैसे कनिष्ठ अभियंता, डिपो सामग्री अधीक्षक और रसायन व धातुकर्म सहायक।

Indian Railway Vacancy: हाल ही में मंत्रालय ने सभी रेलवे जोन के महाप्रबंधकों को एक परिपत्र भेजा। इसमें कहा गया कि जोन की ओर से आतंरिक मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) के जरिए इंगित की गई रिक्तियों का आकलन किया गया है और इसी आकलन के आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है। जोन की ओर से पहचानी गई सबसे अधिक रिक्तियां ‘परमानेंट वे’(पटरी के रखरखाव) श्रेणी में 845 हैं, इसके बाद कार्यशाला में 470 और ‘कैरेज एंड वैगन’ में 450 रिक्तियां हैं। मंत्रालय ने रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), बेंगलुरु के अध्यक्ष के साथ सलाह-मशविरा करके एक समय-सीमा तय की है, जिसके अनुसार नोडल आरआरबी 21 जुलाई, 2026 से केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना (सीईएन) जारी करेंगे।

पहले भी जारी हुई थी इतने पदों पर भर्ती की अधिसूचना (Indian Railway Vacancy)

इससे पहले, मंत्रालय की मंजूरी के बाद 6,565 तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी थी। इसमें सिग्नल तकनीशियन ग्रेड-1 के लिए 323 पद और तकनीशियन ग्रेड-3I के लिए 6,242 पद शामिल थे। रेलवे के कई कर्मचारी संघों ने संरक्षा से जुड़ी अहम श्रेणी में रिक्तियों को भरने के मंत्रालय के निर्णय पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि इससे कार्य कुशलता बेहतर होगी और मौजूदा कर्मचारियों पर काम का बोझ कम होगा।