दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी), 20 जुलाई (एपी) इजराइली सेना ने रविवार को मध्य गाजा के क्षेत्रों से नागरिकों की निकासी के लिए नयी चेतावनी जारी की है।
इस संबंध में जारी निर्देशों के बाद, दीर अल-बलाह और दक्षिणी शहरों रफ़ा तथा ख़ान यूनुस के बीच संपर्क लगभग टूट गया है।
निकासी की यह चेतावनी ऐसे समय में जारी की गई, जब इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम को लेकर कतर में बातचीत हो रही है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों के अनुसार, अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है।
निकासी आदेश वाले इलाके में कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भी मौजूद हैं, जो राहत सामग्री वितरित करने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि, इन संगठनों ने इस आदेश पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
इजराइली सेना के प्रवक्ता अविचाय अदरई ने चेतावनी दी कि सेना पूरी ताकत के साथ हमलावरों पर कार्रवाई करेगी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गाजा के दक्षिणी तट पर स्थित मुवासी नामक क्षेत्र में चले जाएं, जिसे इजराइली सेना ने सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया है।
एपी योगेश सुभाष
सुभाष