Royel Train London: हमेशा के लिए बंद होने जा रही है 156 साल पुरानी ‘रॉयल ट्रेन’ सेवा.. रखरखाव में खर्च होते थे करोड़ो रुपये
शाही परिवार को लगातार चौथे वर्ष 11.8 करोड़ डॉलर का सार्वजनिक वित्त पोषण प्राप्त होगा, जिसमें मार्च 2026 तक 12 महीनों में बकिंघम पैलेस की मरम्मत के लिए 4.38 करोड़ …

156 years old 'Royal Train' service is going to be closed forever
- 1. 156 साल पुरानी 'रॉयल ट्रेन' सेवा होगी बंद
- 2. महाराज चार्ल्स तृतीय ने लिया ऐतिहासिक फैसला
- 3. शाही परिवार को मिल रहा है भारी सार्वजनिक वित्त पोषण
लंदन: 156 years old 'Royal Train' service is going to be closed forever: एक जुलाई (एपी) ब्रिटेन की ‘रॉयल ट्रेन’ अब जल्द ही अंतिम बार स्टेशन से रवाना होगी। बकिंघम पैलेस ने सोमवार को कहा कि महाराजा चार्ल्स तृतीय ने स्वीकार किया है कि महारानी विक्टोरिया के समय से चल रही इस ट्रेन को बंद करने का समय आ गया है क्योंकि इसके परिचालन की लागत बहुत अधिक है तथा अधिक उन्नत रेल प्रणालियों के लिए इसमें महत्वपूर्ण बदलाव की आवश्यकता होगी।
यह रॉयल ट्रेन नौ बोगियों का एक सुइट है और इसे किसी भी व्यावसायिक इंजन से जोड़ा जा सकता है। 2027 में इसके रखरखाव संबंधी मौजूदा अनुबंध खत्म होने से पहले इसकी सेवा को बंद कर दिया जाएगा। इस ट्रेन को महारानी विक्टोरिया ने 1869 में अपनी यात्राओं के लिए शुरू किया था।
शाही महल के वित्तीय मामलों के प्रभारी जेम्स चाल्मर्स ने कहा, ‘‘भविष्य की ओर बढ़ते हुए हमें अतीत से बंधे नहीं रहना चाहिए। जिस तरह शाही परिवार के अन्य कामकाज आधुनिक हुए हैं, उसी तरह अब समय आ गया है कि हम इस परंपरा को सम्मानपूर्वक विदाई दें।’ इस निर्णय की घोषणा शाही खर्चों पर पैलेस के वार्षिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान की गयी।
शाही परिवार को लगातार चौथे वर्ष 11.8 करोड़ डॉलर का सार्वजनिक वित्त पोषण प्राप्त होगा, जिसमें मार्च 2026 तक 12 महीनों में बकिंघम पैलेस की मरम्मत के लिए 4.38 करोड़ डॉलर शामिल हैं।
🔴 The King is to bid the “fondest of farewells” to the royal train beloved by his late mother.
The nine-carriage train, described as a “part of national life for many decades”, will be decommissioned in 2027.
Read more here ⬇️https://t.co/0GEeX71zAm pic.twitter.com/gIhtLlKIQl
— The Telegraph (@Telegraph) June 30, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: रॉयल ट्रेन को बंद करने का निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि इसके परिचालन की लागत बहुत अधिक है और इसे आधुनिक रेल प्रणालियों के अनुसार अपग्रेड करने में भी भारी खर्च आएगा। राजा चार्ल्स तृतीय का मानना है कि भविष्य में आगे बढ़ने के लिए अब इस ऐतिहासिक सेवा को सम्मानपूर्वक अलविदा कहना ही उचित है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: It has been decided to close the 156-year-old Royal Train service in London forever
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pmभारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 10:20 pmकैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता
01 Oct 2026 | 9:59 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pmस्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया
01 Oct 2026 | 9:31 pm