हेलीकॉप्टर हादसे में 2 और लोगों के शव बरामद, अब तक 7 की मौत
helicopter crash in italy : बचावकर्मियों ने आज चार तुर्क और दो लेबनानी नागरिकों सहित कुल सात लोगों के शवों का पता लगाया।
Seven dead bodies at helicopter crash site
रोम। helicopter crash in italy: इतालवी बचावकर्मियों ने तूफान के कारण सुदूर, दुर्गम पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर और सात शवों का पता लगा लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि बचावकर्मियों ने आज चार तुर्क और दो लेबनानी नागरिकों सहित कुल सात लोगों के शवों का पता लगाया।
helicopter crash in italy Update: वायुसेना के कर्नल अल्फोंसो किप्रिआनो ने बताया कि एक पर्वतारोही द्वारा दुर्घटनास्थल के बारे में जानकारी दिए जाने के बाद बचावकर्मियों का काम आसान हो गया।
यह भी पढ़ें: चचेरे मामा ने लूटी भांजी की इज्जत, बच्ची की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन…
उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने शुरुआत में पांच शवों का पता लगाया था, हालांकि बाद में और दो शव मिले।
यह भी पढ़ें: हमले में बाल-बाल बचे इस राज्य के मंत्री, आपबीती सुनाते हुए कहा – हजारों लोगों ने मेरे कार को घेर लिया था…

Facebook


