जयशंकर ने नेपाल के विदेश मंत्री को बधाई दी

Ads

जयशंकर ने नेपाल के विदेश मंत्री को बधाई दी

  •  
  • Publish Date - March 27, 2026 / 10:52 PM IST,
    Updated On - March 27, 2026 / 10:52 PM IST

पेरिस, 27 मार्च (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को नेपाल के अपने समकक्ष शिसिर खनाल को बधाई दी और पारंपरिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की उम्मीद जताई।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नेपाल के विदेश मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर शिसिर खनाल को हार्दिक शुभकामनाएं।’’

नेपाल के नये प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ‘बालेन’ ने शुक्रवार को अपने मंत्रियों के साथ काठमांडू में राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास शीतल निवास में आयोजित विशेष समारोह में शपथ ली।

जयशंकर ने कहा, ‘‘अपनी पारंपरिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।’’

बालेन नेपाल में इस पद के लिए लोकतांत्रिक रूप से चुने गये सबसे युवा नेता हैं और वह मधेश क्षेत्र से प्रधानमंत्री के पद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति भी हैं।

भाषा देवेंद्र संतोष

संतोष