जापान की प्रधानमंत्री के सत्तारूढ़ गठबंधन को निचले सदन के चुनाव में बहुमत मिलने की संभावना

Ads

जापान की प्रधानमंत्री के सत्तारूढ़ गठबंधन को निचले सदन के चुनाव में बहुमत मिलने की संभावना

  •  
  • Publish Date - February 8, 2026 / 05:16 PM IST,
    Updated On - February 8, 2026 / 05:16 PM IST

तोक्यो, आठ फरवरी (एपी) जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन रविवार को होने वाले महत्वपूर्ण संसदीय चुनाव में लगभग बहुमत प्राप्त करने की राह पर है। सरकारी चैनल ‘एनएचके’ और अन्य प्रमुख मीडिया संस्थानों ने अपने ‘एग्जिट पोल’ में यह दावा किया है।

एनएचके का कहना है कि ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन निचले सदन की 465 सीटों में से दो-तिहाई से अधिक सीट जीत सकता है।

ताकाइची ने अक्टूबर में जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला था।

एपी शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल