मेक्सिको सिटी, 11 जून (एपी) मेक्सिको के पूर्वी राज्य वेराक्रूज में बृहस्पतिवार को हथियारबंद लोगों ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वेराक्रूज अभियोजन कार्यालय ने हत्या की पुष्टि की, जबकि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए काम करने वाले राज्य आयोग ने मृतक की पहचान लुईस एंजेल लोपेज वाल्डेज के रूप में की जो एक स्थानीय मीडिया संस्थान के निदेशक तथा ‘वैनगार्डिया दे वेराक्रूज’ अखबार के संवाददाता थे।
‘वैनगार्डिया’ के अनुसार लोपेज वाल्डेज पोजा रिका शहर में पैदल जा रहे थे, तभी बंदूकधारियों ने उन्हें घेर लिया और नजदीक से गोली मारकर फरार हो गए।
इस साल देश में किसी मीडियाकर्मी की हत्या की यह दूसरी घटना है और दोनों वारदातें वेराक्रूज में ही हुई हैं, जो पत्रकारों के लिए बेहद असुरक्षित राज्य माना जाता है।
एपी खारी आशीष
आशीष