Lorna Hajdini JPMorgan Case : ‘ब्राउन बॉय मेरे साथ संबंध बनाओ वरना’..जेपी मॉर्गन की सीनियर अधिकारी पर जूनियर कर्मचारी ने लगाए संगीन आरोप, कोर्ट में सामने आए कई राज़

वैश्विक बैंकिंग कंपनी J.P. Morgan Chase की एक वरिष्ठ अधिकारी पर यौन शोषण और नस्लीय भेदभाव के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला न्यूयॉर्क की अदालत में विचाराधीन है।

Lorna Hajdini JPMorgan Case : ‘ब्राउन बॉय मेरे साथ संबंध बनाओ वरना’..जेपी मॉर्गन की सीनियर अधिकारी पर जूनियर कर्मचारी ने लगाए संगीन आरोप, कोर्ट में सामने आए कई राज़

Lorna Hajdini JPMorgan Case / Image Source : X

Modified Date: May 1, 2026 / 12:52 pm IST
Published Date: May 1, 2026 12:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जेपी मॉर्गन की वरिष्ठ अधिकारी पर गंभीर आरोप
  • यौन शोषण, नस्लीय टिप्पणी और धमकी के आरोप
  • मामला न्यूयॉर्क कोर्ट में विचाराधीन

नई दिल्ली : Lorna Hajdini JPMorgan Case  ग्लोबल बैंकिंग दिग्गज जेपी मॉर्गन चेस (J.P. Morgan Chase) की एक सीनियर अधिकारी, लोर्ना हजदिनी, इस समय विवादों के घेरे में हैं। उनके ही एक जूनियर कर्मचारी ने न्यूयॉर्क की अदालत में सोमवार को एक गंभीर मुकदमा दायर किया है। पीड़ित, जिसे जॉन डो नाम दिया गया है, ने हजदिनी पर यौन शोषण, नस्लीय भेदभाव और करियर को बर्बाद करने की धमकी देने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। यह मामला बड़े कॉर्पोरेट जगत में कार्यस्थल की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

Sexual Harrsement Case उत्पीड़न, धमकी और नस्लीय टिप्पणी

मिली जानकारी के अनुसार , उत्पीड़न की शुरुआत 2024 में शुरू हुई जब हजदिनी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कर्मचारी पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू किया। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बास्केटबॉल खिलाड़ी जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी और “ब्राउन बॉय इंडियन” जैसे नस्लीय शब्दों का उल्लेख किया है। आरोप है कि हजदिनी ने धमकी दी थी कि यदि कर्मचारी उनकी बात नहीं मानेगा, तो उसका प्रमोशन रोक दिया जाएगा और करियर खत्म कर दिया जाएगा।

गंभीर आरोप और कंपनी का रुख

इस मामले में सबसे चौकाने वाला मोड़ तब आता है जब पीड़ित दावा करता है कि हजदिनी ने उसे नशीली दवा देकर इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। एक अन्य घटना में हजदिनी पर कर्मचारी के घर जाकर जबरदस्ती करने और उसकी पत्नी का अपमान करने का भी आरोप है।

कोर्ट में विचारधीन है मामला

वहीं, इस पूरे मामले में मई 2025 में जेपी मॉर्गन में हुई शिकायत पर कंपनी ने आंतरिक जांच के बाद इन आरोपों को यह कहकर खारिज कर दिया कि इन्हें साबित करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं मिले और शिकायतकर्ता ने जांच में सहयोग नहीं किया। फिलहाल, यह मामला न्यूयॉर्क की अदालत में विचाराधीन है।

Lorna Hajdini Controversy पीड़ित ने की मुआवजे की मांग

पीड़ित कर्मचारी का तर्क है कि इस शोषण के कारण उनका करियर बर्बाद हुआ है और उन्हें गहरे मानसिक आघात का सामना करना पड़ा है, जिसके लिए अब वह कोर्ट से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पीड़ित के वकीलों का जोर इस बात पर है कि जेपी मॉर्गन को अपनी कॉर्पोरेट नीतियों में सख्त सुधार करने चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी कर्मचारी को ऐसी भयावह स्थितियों का सामना न करना पड़े।

इन्हें भी पढ़ेंः-

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.