जुमे की नमाज के वक्त मस्जिद में हुआ विस्फोट, 12 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल

Ads

जुमे की नमाज के वक्त मस्जिद में हुआ विस्फोट, 12 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल

  •  
  • Publish Date - May 14, 2021 / 12:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

काबुल: अफगानिस्तान के उत्तरी काबुल में जुमे की नमाज के समय एक मस्जिद में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई। काबुल पुलिस के प्रवक्ता फिरदौस फरामर्ज ने बताया कि मस्जिद के इमाम मुफ्ती नईमन की भी हमले में मौत हो गई। वहीं, 15 अन्य लोग घायल हुए हैं।

Read More: क्या कराहने की आवाजें उन्हें ऊर्जा देती है : CM भूपेश बघेल, #IStandWithIYC कैंपेन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

फरामर्ज ने बताया कि नमाज शुरू होते ही धमाका हो गया। अब तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन प्राथमिक जांच से प्रतीत होता है कि शायद इमाम को निशाना बनाकर हमला किया गया था। 

Read More: शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न, लिए गए ये बड़े फैसले

मुहिबुल्ला साहेबजादा ने बताया कि वह नमाज अदा करने के बाद मस्जिद से निकले ही थे कि विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद मस्जिद में धुआं फैल गया, लोग इधर-उधर भागने लगे।

Read More: सुबह 6 से 10 बजे तक होगी मटन-मछली की होम डिलीवरी, छत्तीसगढ़ के इन दो जिलों में 23 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी आयी हैं। तस्वीरों से लगता है कि मस्जिद को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। यह विस्फोट ऐसे वक्त हुआ है जब तालिबान और अफगानिस्तान सरकार ने ईद-उल-फितर के मद्देनजर तीन दिन के संघर्षविराम की घोषणा कर रखी है। संघर्ष विराम के दूसरे दिन यह धमाका हुआ।

Read More: छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल, कोविड पीड़ित बच्चों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर, आश्रय और संरक्षण के लिए दी जाएगी सहायता

इससे पहले काबुल में कई हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट से जुड़े स्थानीय संगठन ने ली थी, लेकिन तालिबान और सरकार हमले के लिए एक-दूसरे पर दोष मढ़ते हैं।

Read More: 5 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, 1 नक्सली में मिला कोरोना का संक्रमण