Bus Fare Increase: अब बस में सफर करना पड़ेगा महंगा, सरकार ने बढ़ाया किराया, यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ

Ads

Bus Fare Increase: अब बस में सफर करना पड़ेगा महंगा, सरकार ने बढ़ाया किराया, यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ

Bus Fare Increase | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • बस किराए में 55-60% बढ़ोतरी
  • लंबी दूरी के यात्रियों पर असर
  • नई दरें लागू

भोपाल: Bus Fare Increase मध्य प्रदेश में बस यात्रियों पर महंगाई की मार पड़ी है। परिवहन विभाग ने बस किराए में बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी कर नई दरें लागू कर दी हैं। सबसे ज्यादा असर लंबी दूरी के यात्रियों पर पड़ेगा। लंबी दूरी के रूटों पर 55 से 60 प्रतिशत तक किराया बढ़ सकता है।

Bus Fare Increase नई दरें लागू होने के बाद 400 रुपए का किराया बढ़कर 600 से 700 रुपए तक पहुंच सकता है। यानी लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले से अधिक किराया देना होगा। बस ऑपरेटर्स की मांग पर परिवहन विभाग ने बस किराए में 75 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की है। नई व्यवस्था के तहत बस ऑपरेटर यात्रियों से अधिकतम 2 रुपए प्रति किलोमीटर तक किराया वसूल सकेंगे। सरकार ने बढ़े हुए किराए का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

नई दरों के अनुसार, 100 किलोमीटर की यात्रा पर पहले करीब 125 रुपए किराया लगता था,अब यह बढ़कर 200 रुपए तक हो सकता है। यानी यात्रियों पर करीब 75 रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन की 7 अगस्त से प्रस्तावित हड़ताल की चेतावनी दी थी। इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार ने बस किराया बढ़ाने का फैसला लिया,इससे बस यात्रियों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा। सोमवार को परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह और विभागीय अधिकारियों ने बस ऑपरेटरों के साथ बैठक की थी,बैठक में सरकार ने किराया बढ़ाने के संकेत दिए थे।

Oplus_131072

इन्हें भी पढ़ें:-

बस किराए में कितनी बढ़ोतरी हुई है?

75 पैसे प्रति किलोमीटर, अधिकतम 2 रुपए प्रति किलोमीटर तक।

लंबी दूरी के यात्रियों पर कितना असर पड़ेगा?

किराया 55-60% तक बढ़ सकता है।

100 किलोमीटर की यात्रा का नया किराया कितना होगा?

लगभग 200 रुपए तक।