BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Pakistan Terror Funding: ‘हां.. हम आतंकी संगठनों को फंडिंग करते है’.. ऑन कैमरा पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का कबूलनामा.. जुबान पर आया सच, सुनें

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के इस बयान ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की भूमिका कितनी गंभीर और जिम्मेदार रही है।

Khwaja Asif admitted on camera to terror funding

Khwaja Asif admitted on camera to terror funding

satya prakash
Published: 25 Apr 2025 | 2:01 pmModified: 25 Apr 2025 | 2:03 pm
HIGHLIGHTS
  1. पाक रक्षा मंत्री ने आतंकी संगठनों को समर्थन देने की बात स्वीकार की।
  2. पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव और गहराया।
  3. परमाणु युद्ध की चेतावनी ने वैश्विक चिंता को और बढ़ाया।

Khwaja Asif admitted on camera to terror funding: इस्लामाबाद: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक बयान सुर्खियों में है, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान पिछले तीन दशकों से आतंकवादी संगठनों को समर्थन देता रहा है।

Read More: Pak Army Chief Asif Munir: "पाक आर्मी चीफ मुनीर ने दिया था पहलगाम में हमले का आदेश".. इस पत्रकार के खुलासे से बेनकाब हुआ पाकिस्तान, आप भी पढ़ें

एक इंटरव्यू में जब ख्वाजा आसिफ से पाकिस्तान पर आतंकियों को पनाह देने, प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता देने के आरोपों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि “हां, यह सब हो रहा है,” लेकिन साथ ही उन्होंने इसका ठीकरा अमेरिका पर फोड़ते हुए कहा कि यह सब अमेरिका के कहने पर किया गया।

इंटरव्यू में किया कबूल

Khwaja Asif admitted on camera to terror funding: ख्वाजा आसिफ का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पहलगाम आतंकी हमले में कम से कम 26 पर्यटकों की मौत हुई है, और भारत ने इसके पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों का हाथ बताया है। भारत के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा और उसके सहयोगी टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

युद्ध की चेतावनी और परमाणु हथियार की धमकी

इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ ने भारत पर फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन (ऐसा हमला जो खुद करवा कर दूसरों पर आरोप लगाया जाए) का भी आरोप लगाया और दावा किया कि भारत ने खुद यह हमला करवाया ताकि पाकिस्तान को बदनाम किया जा सके। उन्होंने कहा कि अगर हालात बिगड़े तो भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण युद्ध हो सकता है, और दोनों देशों के पास परमाणु हथियार हैं जिससे दुनिया को गंभीर चिंता होनी चाहिए।

दोनों देशों के बीच बढ़ता तनाव

Khwaja Asif admitted on camera to terror funding: भारत ने इस आतंकी हमले के बाद कई कड़े कदम उठाए हैं जिसमें सिंधु जल संधि को निलंबित करने, अटारी-वाघा बॉर्डर को बंद करने और पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किये जाने के फैसले शामिल है। वही इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी कुछ कदम उठाते हुए शिमला समझौते को रद्द करने की बात कही है।

Read Also: IND-PAK Cricket Match: आईसीसी इवेंट्स में भी अब कभी नहीं होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला!.. BCCI ने लिया बड़ा फैसला, पढ़ें

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के इस बयान ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की भूमिका कितनी गंभीर और जिम्मेदार रही है। भारत का आरोप है कि पाकिस्तान राज्य प्रायोजित आतंकवाद का समर्थन करता है, और अब खुद पाकिस्तानी सरकार के वरिष्ठ मंत्री के बयान ने उस दावे को बल दिया है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता को लेकर गंभीर चिंताएं बनी हुई हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Khwaja Asif admitted on camera to terror funding, Said we do this dirty work for America and West countries

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm