मास्को, पांच मार्च (एपी) रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका व इजराइल के हमलों का सामना कर रहे ईरान ने रूस से सैन्य सहायता नहीं मांगी है।
जब यह पूछा गया कि क्या रूस बयानबाजी से आगे बढ़कर अपने सहयोगी को सैन्य सहायता की पेशकश कर सकता है, तो क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने जवाब दिया कि “ईरानी पक्ष से कोई अनुरोध नहीं आया है”।
उन्होंने आगे कहा कि “हमारा स्थिर रुख सर्वविदित है, और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।”
रूसी अधिकारियों ने कहा है कि जनवरी 2025 में मास्को द्वारा तेहरान के साथ हस्ताक्षरित “रणनीतिक साझेदारी” संधि में सैन्य सहायता का कोई प्रावधान नहीं है।
एपी प्रशांत नरेश
नरेश