अलीगढ़ में 80 लाख रुपये की हेरोइन बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

Ads

अलीगढ़ में 80 लाख रुपये की हेरोइन बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 05:53 PM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 05:53 PM IST

अलीगढ़ (उप्र), आठ जुलाई (भाषा) अलीगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद एक महिला समेत पांच कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 80 लाख रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन जब्त की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस और मादक पदार्थ रोधी कार्यबल की संयुक्त टीम ने मंगलवार शाम रोरावर क्षेत्र में कुछ लोगों को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 864 ग्राम हेरोइन और साढ़े चार लाख रुपये नकदी बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि बरामदगी के बाद गिरोह की सदस्य एक महिला समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच की गई है।

भाषा सं. सलीम जोहेब

जोहेब