कुर्दिश आतंकवादियों ने तुर्किये की रक्षा कंपनी के मुख्यालय पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली

कुर्दिश आतंकवादियों ने तुर्किये की रक्षा कंपनी के मुख्यालय पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली

कुर्दिश आतंकवादियों ने तुर्किये की रक्षा कंपनी के मुख्यालय पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली

Police post incharge arrested / Image Credit : IBC24 File Photo

Modified Date: October 26, 2024 / 12:06 am IST
Published Date: October 25, 2024 6:53 pm IST

बगदाद: एक प्रतिबंधित कुर्दिश संगठन ने अंकारा में एक प्रमुख रक्षा कंपनी के मुख्यालय पर हुए हमले की शुक्रवार को जिम्मेदारी ली। इस हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी थी।

कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) की सैन्य शाखा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रक्षा कंपनी टीयूएसएएस के परिसर पर बुधवार को उसकी तथाकथित ‘इमोर्टल बटालियन’ के दो सदस्यों ने हमला किया था और यह कुर्दिश क्षेत्र में तुर्किये द्वारा किये गये ‘नरसंहार’ एवं अन्य हरकतों का जवाब था।

read more:  MP CG by election 2024: बुधनी में 14 प्रत्याशी तो विजयपुर में 8 उम्मीदवार मैदान में, रायपुर दक्षिण में 46 दावेदार आए सामने 

बुधवार को अंकारा में एक पुरूष और एक महिला ने टीयूएसएएस परिसर पर हमला किया था। इस हमले में टीयूएसएएस के चार कर्मी मारे गये थे। हमलावर एक टैक्सी से घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने टैक्सीचालक को मारकर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया था।

हमलावर भी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गये थे। इस हमले में 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। तुर्किये ने इस हमले का ठीकरा पीकेके पर फोड़ा था और उत्तरी इराक में इस आतंकवादी संगठन से जुड़े संदिग्ध स्थानों एवं भवनों तथा उत्तरी सीरिया में उसके सहयोगी संगठनों के संदिग्ध ठिकानों पर तत्काल हवाई हमले शुरू किये थे।

टीयूएसएएस पर यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब पीकेके और तुर्किये की सेना के बीच चार दशक से अधिक लंबे संघर्ष को समाप्त करने के लिए वार्ता के नए प्रयास के संकेत मिल रहे थे।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com