कुवैत, बहरीन ने ईरान द्वारा ड्रोन और मिसाइल हमले करने का दावा किया

Ads

कुवैत, बहरीन ने ईरान द्वारा ड्रोन और मिसाइल हमले करने का दावा किया

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 10:34 AM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 10:34 AM IST

दुबई, 28 जून (एपी) बहरीन और कुवैत ने रविवार को कहा कि अमेरिका द्वारा ईरान पर नए हवाई हमले किए जाने के बाद ईरान ने रातभर इन दोनों देशों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया।

फारस की खाड़ी में हुई इस नयी सैन्य झड़प ने ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के उद्देश्य से हुए शुरुआती समझौते को खतरे में डाल दिया है।

बहरीन और कुवैत दोनों ने ईरानी हमलों की निंदा की, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि इन हमलों में कोई नुकसान पहुंचा या नहीं।

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने बताया कि उसने शनिवार तड़के समुद्र में एक जहाज पर हुए हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान के सैन्य निगरानी ढांचे, संचार प्रणालियों, वायु रक्षा ठिकानों, ड्रोन भंडारण केंद्रों और समुद्री बारूदी सुरंग बिछाने की क्षमता को निशाना बनाया।

समुद्र में जिस जहाज पर हमला हुआ, वह पनामा के ध्वज वाला तेल टैंकर ‘किकु’ था, जो कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी के लिए कच्चा तेल ले जा रहा था। कतर, ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता करने वाले प्रमुख देशों में से एक है।

एपी गोला रंजन

रंजन

रंजन