नेपाल में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Ads

नेपाल में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 06:48 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 06:48 PM IST

(शिरीष बी. प्रधान)

काठमांडू, 18 मार्च (भाषा) नेपाल में बुधवार को एक निजी एयरलाइन का हेलीकॉप्टर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पांच अन्य को मामूली चोटें आईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) के एक सूचना अधिकारी के अनुसार, एयर डायनेस्टी का हेलीकॉप्टर सुबह 11.55 बजे खोटांग जिले के बलबेसी में उतरते समय संतुलन खो बैठा।

अधिकारी ने बताया कि पायलट सहित सभी छह लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और उन्हें हवाई मार्ग से काठमांडू लाया गया है।

उन्होंने कहा कि पैर और आंख में चोट लगने के कारण 74 वर्षीय एक यात्री को यहां के एचएएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन