फेसबुक ने अमेरिका में चुनाव से पहले रूस के छोटे ट्रोल नेटवर्क को सोशल मीडिया मंच से हटाया
फेसबुक ने अमेरिका में चुनाव से पहले रूस के छोटे ट्रोल नेटवर्क को सोशल मीडिया मंच से हटाया
ऑकलैंड (अमेरिका), दो सितंबर (एपी) फेसबुक ने मंगलवार को बताया कि कंपनी ने अमेरिका में होने वाले चुनाव से पहले रूस की इंटरनेट रिसर्च एजेंसी से जुड़ी एक छोटे नेटवर्क के अकाउंटों और पेजों को हटाया है। कंपनी ने इसे ‘ट्रोल फैक्टरी’ बताया है, जो इस तरह के सोशल मीडिया अकाउंटों का इस्तेमाल 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से ही अमेरिका की राजनीतिक कटुता पैदा करने के लिए कर रहे हैं।
पढ़ें- पैंगोंग झील के करीब भारतीय सेना की स्थिति मजबूत, बढ़ाई गई सेना और ट.
इन अकाउंटो को चलाने वाले नेटवर्क ने ‘बेखबर’ रहने वाले स्वतंत्र पत्रकारों की भर्ती अंग्रेजी और अरबी भाषा में पोस्ट करने के लिए की। इन पोस्टों के जरिए मुख्य रूप से वाम झुकाव वाले पाठकों को आकर्षित करना था। फेसबुक ने मंगलवार को कहा कि नेटवर्क सक्रिय रूप से अमेरिका, ब्रिटेन, अल्जीरिया और मिस्र समेत अन्य अंग्रेजी बोलने वाले देशों और पश्चिम एशिया तथा उत्तरी अफ्रीका पर केंद्रित था।
पढ़ें- आपके खाते में बैंक जल्द ट्रांसफर करेंगे पैसे, सरकार ने दिए आदेश
कंपनी ने कहा कि एफबीआई ने इस नेटवर्क के बारे में फेसबुक से इतर गतिविधियों के आधार पर जानकारी दी थी जिसके बाद फेसबुक ने जांच शुरू की।।
फेसबुक ने बताया कि यह नेटवर्क अभी अपने शुरुआती चरण में ही था और इसे हटाए जाने से पहले इस पर ‘लगभग न के बराबर इंगेजमेंट (पढ़ना, लाइक, कमेंट या शेयर) था। नेटवर्क 13 फेसबुक अंकाउंट और दो पेज चलाता था।

Facebook


