कुद्स दिवस प्रदर्शनों के केंद्र ईरान के चौक पर भीषण विस्फोट : ईरानी सरकारी टेलीविजन

Ads

कुद्स दिवस प्रदर्शनों के केंद्र ईरान के चौक पर भीषण विस्फोट : ईरानी सरकारी टेलीविजन

  •  
  • Publish Date - March 13, 2026 / 03:40 PM IST,
    Updated On - March 13, 2026 / 03:40 PM IST

दुबई, 13 मार्च (एपी) ईरान की राजधानी तेहरान के एक चौक पर शुक्रवार को भीषण विस्फोट हुआ, जहां बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठा थे। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी।

यह विस्फोट तेहरान विश्वविद्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित फ़िरदौसी चौक पर हुआ, जो कुद्स अथवा यरूशलम दिवस प्रदर्शनों का केंद्र है।

विस्फोट का कारण तत्काल ज्ञात नहीं हो सका है। विस्फोट से ठीक पहले इज़राइल ने चेतावनी दी थी कि वह इस क्षेत्र में हमला कर सकता है।

फलस्तीन के लोगों के समर्थन में वार्षिक कुद्स दिवस समारोह के लिए रैलियां शुरू होने से ठीक पहले तेहरान के आसपास भीषण हवाई हमले शुरू हो गए।

हमलों के बावजूद, हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने ‘‘इज़राइल मुर्दाबाद’’ और ‘‘अमेरिका मुर्दाबाद’’ के नारे लगाए।

एपी शोभना दिलीप

दिलीप