Member of Parliament Pension Canceled || Image- Sri Lanka Mirror file
कोलंबो। श्रीलंका की संसद ने मंगलवार को सांसदों की पेंशन समाप्त करने के पक्ष में भारी बहुमत से मतदान किया। 225 सदस्यीय सदन में 154 सांसदों ने विधेयक के समर्थन में वोट दिया, जबकि दो सदस्यों ने इसका विरोध किया और बाकी मतदान के दौरान अनुपस्थित रहे। (Member of Parliament Pension Canceled) इससे पहले सांसद पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद पेंशन पाने के पात्र होते थे, लेकिन नए कानून के तहत अब पूर्व और वर्तमान सभी पात्र सांसदों को पेंशन नहीं मिलेगी।
यह फैसला देश में गहरे आर्थिक संकट के बीच जनता में बढ़ती नाराजगी के मद्देनजर लिया गया है। वर्ष 2024 में चुने गए राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने चुनाव अभियान के दौरान सांसदों की पेंशन समाप्त करने का वादा किया था। इससे पहले उनकी सरकार ने पूर्व राष्ट्रपतियों को मिलने वाली सुविधाएं भी समाप्त कर दी थीं, जिनमें आवास, भत्ते, पेंशन और परिवहन के लिए सरकारी अनुदान शामिल थे।
विधि मंत्री हर्षना नानायक्कारा ने संसद में विधेयक पेश करते हुए कहा कि मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों में सांसदों को पेंशन लेने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। (Member of Parliament Pension Canceled) उल्लेखनीय है कि श्रीलंका ने अप्रैल 2022 में 83 अरब डॉलर से अधिक के कर्ज के चलते खुद को दिवालिया घोषित कर दिया था, जिसमें आधे से अधिक कर्ज विदेशी लेनदारों का है।