नई दिल्ली : Mexico Mass Shooting Puebla उत्तरी अमेरिका के देश मेक्सिको से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ के प्यूब्ला राज्य में रविवार को हथियारबंद बदमाशों ने सरेआम अंधाधुंध गोलीबारी करके एक मासूम बच्चे समेत 10 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। प्यूब्ला के मिनिस्ट्री ऑफ पब्लिक सिक्योरिटी ने इस हत्याकांड की पुष्टि की है। इस खौफनाक हमले के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार ये भीषण गोलीबारी प्यूब्ला राज्य के तेहुइत्जिंगो नगरपालिका क्षेत्र में हुई। यहाँ अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने लोगों के एक ग्रुप को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।Mexico Crime News इस अचानक हुए हमले से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और खौफ का माहौल पैदा हो गया। इस गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई, जिसमें छह पुरुष, तीन महिलाएं और एक नाबालिग बच्चा शामिल है।
इस पूरे घटना के बाद मेक्सिको की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई है और हमलावरों की तलाश में जुट गए है। प्यूब्ला राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करते हुए स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मंत्रालय ने ‘जीरो इम्युनिटी’ की नीति के तहत आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।