Middle East War Latest News: अमेरिका-ईरान के बीच सोमवार को होगा समझौता..! राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए बड़े संकेत, पढ़िए क्या कहा…
Middle East War Latest News: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान के साथ जारी बातचीत को लेकर कहा है कि सोमवार को किसी समझौते पर पहुंचने की अच्छी संभावना है।
donald trump/ image source: wikimedia commons
- ईरान के साथ समझौते की संभावना जताई
- ट्रंप ने बातचीत जारी रहने की पुष्टि की
- समझौता न होने पर हमले की चेतावनी
Middle East War Latest News: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान के साथ जारी बातचीत को लेकर कहा है कि सोमवार को किसी समझौते पर पहुंचने की अच्छी संभावना है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच लगातार बातचीत चल रही है और जल्द ही कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। हालांकि ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी कि यदि समझौता नहीं होता है, तो अमेरिका सख्त कदम उठा सकता है। उन्होंने यहां तक संकेत दिया कि हालात बिगड़ने पर अमेरिका ईरान पर बड़े हमले कर सकता है और जरूरत पड़ने पर तेल संसाधनों पर नियंत्रण पर भी विचार किया जा सकता है।
Donald Trump Latest Update: ट्रंप ने बातचीत जारी रहने की पुष्टि की
Donald Trump ने अपने बयान में ईरान को लेकर और भी कड़े संकेत दिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान में प्रदर्शनकारियों तक हथियार पहुंचाने की कोशिश की थी, लेकिन उनका मानना है कि कुर्दों ने उन हथियारों को अपने पास रख लिया और वे पूरी तरह प्रदर्शनकारियों तक नहीं पहुंच पाए। ट्रंप ने पहले से जारी अपनी चेतावनी को दोहराते हुए कहा कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोलता है, तो अमेरिका मंगलवार से उसके पावर प्लांट और पुलों पर हमले कर सकता है और उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने इस संभावित कार्रवाई को “पावर प्लांट डे” और “ब्रिज डे” नाम दिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
इसी बीच, मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ लेता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए एक बड़े सैन्य ऑपरेशन की सफलता का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि दुश्मन के इलाके में फंसे एक अमेरिकी कर्नल का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। ट्रंप के अनुसार, यह जवान Iran में दुश्मन की सीमा के पीछे फंसा हुआ था, लेकिन वह कभी भी वास्तव में अकेला नहीं था। उन्होंने कहा कि कमांडर-इन-चीफ के रूप में वह खुद और पूरा सैन्य नेतृत्व लगातार 24 घंटे इस मिशन पर नजर बनाए हुए था और सटीक योजना के तहत ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।
Extraordinary operation. Would be great if they release video of the rescue ops. pic.twitter.com/4LuSvTqcso
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) April 5, 2026
Donald Trump: अमेरिका का बड़ा सैन्य ऑपरेशन सफल रहा-ट्रंप
ट्रंप ने आगे बताया कि उनके निर्देश पर अमेरिकी सेना ने कई विशेष विमान भेजे, जो दुनिया के सबसे घातक हथियारों से लैस थे, और इसी रणनीति के चलते मिशन पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस ऑपरेशन में कोई भी अमेरिकी सैनिक घायल या शहीद नहीं हुआ, जो इसे और भी खास बनाता है। ट्रंप ने कहा कि rescued कर्नल अब सुरक्षित और स्वस्थ हैं और जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। उन्होंने गर्व जताते हुए कहा कि अमेरिका अपने किसी भी योद्धा को कभी अकेला नहीं छोड़ता और यह पल हर अमेरिकी के लिए गर्व का विषय है। अंत में उन्होंने ईश्वर से सैनिकों की सुरक्षा की प्रार्थना की और सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं भी दीं।
इसी बीच, इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) के मुताबिक, ईरान के सशस्त्र बलों ने एक परिवहन विमान और दो अमेरिकी हेलीकॉप्टरों को निशाना बनाया है। हालांकि, इस हमले को लेकर स्वतंत्र रूप से पुष्टि की स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन घटनाक्रम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है।
Islamic Republic News Agency (IRNA) tweets, “A transport aircraft and two American helicopters were hit by Iran’s Armed Forces” pic.twitter.com/bFW1DYPbQ8
— ANI (@ANI) April 5, 2026
Iran US tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दिया अल्टीमेटम
इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए बड़ा अल्टीमेटम जारी किया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान के पास समय तेजी से खत्म हो रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी ईरान को 10 दिनों की मोहलत दी गई थी और अब 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की शर्त रखी गई है। ट्रंप ने साफ तौर पर कहा कि अगर ईरान इस मांग को पूरा नहीं करता, तो उसके ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हैं।
Middle East conflict news: ईरान ने अमेरिकी अल्टीमेटम पर तीखी प्रतिक्रिया दी
वहीं, ईरान ने अमेरिकी अल्टीमेटम पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी पक्ष ने ट्रंप की चेतावनी को उनकी घबराहट और बेबसी का संकेत बताया है। ईरान ने कहा कि इस तरह की धमकियां देना अमेरिका की कमजोरी को दर्शाता है और अगर कोई आक्रामक कदम उठाया गया, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। यहां तक कि ईरान ने चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाई ट्रंप के लिए “जहन्नुम के दरवाजे खोल सकती है।” दोनों देशों के बीच बढ़ती इस बयानबाजी ने वैश्विक स्तर पर चिंता को और गहरा कर दिया है।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Mysaa: रश्मिका के जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया बड़ा सरप्राइज! ‘मायसा’ का नया पोस्टर रिलीज, एक्ट्रेस का ये अवतार देख फैंस के उड़े होश!
- CM Pushkar Singh Dhami News: पुलिस लाइन में ट्रेनिंग ले रहे कांस्टेबलों से सीएम धामी ने की मुलाकात, दिए कानून व्यवस्था और जनसेवा के महत्वपूर्ण टिप्स
- Durg School Girl Romance Video: बाउंड्री वॉल पर बैठकर खुलेआम अश्लील हरकत करते नजर आई स्कूली छात्रा, स्कूल ड्रेस में लड़के के साथ रोमांस का वीडियो वायरल
- Datia Jain Mandir Chori News: प्रसिद्ध जैन मंदिर पर चोरो ने बोला धावा, चांदी की मूर्ति और सिंहासन ले उड़े चोर, इलाके में मचा हड़कंप

Facebook


