कोलंबिया में 121 यात्रियों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 33 लोगों की मौत

कोलंबिया में 121 यात्रियों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 33 लोगों की मौत

कोलंबिया में 121 यात्रियों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 33 लोगों की मौत
Modified Date: March 24, 2026 / 08:36 am IST
Published Date: March 24, 2026 8:36 am IST

बगोटा, 24 मार्च (एपी) कोलंबिया के प्यूर्तो लेग्विजामो में सोमवार को एक सैन्य विमान उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 81 लोग घायल हो गए। शहर के उपमहापौर ने यह जानकारी दी।

विमान में सैनिकों समेत कुल 121 लोग सवार थे।

उपमहापौर कार्लोस क्लेरोस ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि शवों को शवगृह ले जाया गया है और घायलों को दो क्लीनिकों में इलाज के बाद बड़े शहरों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्यूर्तो लेग्विजामो इक्वाडोर और पेरु से सटे पुतुमायो प्रांत में स्थित है।

रक्षा मंत्री पेद्रो सांचेज ने ‘एक्स’ पर कहा कि सैनिकों को पुतुमायो प्रांत के एक अन्य शहर ले जाया जा रहा था।

कोलंबिया के मीडिया संस्थानों की ओर से जारी तस्वीरों में घटनास्थल पर घुएं का गुबार उठता हुआ दिख रहा है।

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारी मृतकों की सही संख्या का पता लगा रहे हैं।

वायुसेना ने कहा कि हर्क्यूलिस सी-130 विमान में 110 सैनिक और चालक दल के 11 सदस्यों समेत कुल 121 लोग सवार थे।

कोलंबिया वायुसेना के कमांडर कार्लोस फर्नांडो सिल्वा ने कहा कि दुर्घटना कैसे हुई, इसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

उन्होंने कहा कि केवल यह पता चला है कि विमान में कुछ दिक्कत आई और यह हवाई अड्डे से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एपी जोहेब शोभना

शोभना


लेखक के बारे में