Mohammad Tahir Anwar Death: भारत के एक और दुश्मन का अंत!.. ‘अज्ञात लोगों’ ने दिया इस हमले को अंजाम! ऑपरेशन सिंदूर में ढेर हो गया था परिवार
Mohammad Tahir Anwar Death: भारत के एक और दुश्मन का अंत!.. ‘अज्ञात लोगों’ ने दिया इस हमले को अंजाम! ऑपरेशन सिंदूर में ढेर हो गया था परिवार

Mohammad Tahir Anwar Death
- मसूद अजहर के बड़े भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की मौत
- ताहिर अनवर जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशन्स में सक्रिय भूमिका निभाता था
- जैश-ए-मोहम्मद भारत में कई बड़े आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है
नई दिल्ली: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर को बहुत बड़ा झटका लगा है। बड़े भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की मौत (Mohammad Tahir Anwar Death) हो गई। भारतीय खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने भी अनवर की मौत की पुष्टि की है। हालांकि किस वजह से मौत हुई है इसकी कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जैश में अहम भूमिका निभाता था ताहिर अनवर
Terrorist Masood Azhar आपको बता दें कि ताहिर अनवर, मसूद अजहर के पांच भाइयों में से एक था और जैश-ए-मोहम्मद से करीब से जुड़े थे। बताया जा रहा है कि वे सालों से इस संगठन के ऑपरेशन्स में सक्रिय थे। हालांकि उनकी मौत कैसे हुई इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।
'जैश-ए-मोहम्मद का नाम भारत में हुए कई बड़े हमलों से जुड़ा है'
जैश-ए-मोहम्मद (JeM) पाकिस्तान स्थित एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन है, जिसे 2000 में मसूद अज़हर ने बनाया था। यह भारत में कई बड़े आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार है, जिनमें 2019 का पुलवामा हमला (40 जवान शहीद), 2001 का संसद भवन हमला और 2016 का पठानकोट एयरबेस हमला शामिल है।
ऑपरेशन सिंदूर में ढेर हो गया था परिवार
आपको बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 6 और 7 मई के दरमियान पाकिस्तान के 9 आंतकी ठिकानों को एयर स्ट्राइक के जरिए नेस्तनाबूद किया। ये हमले रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए। एयर स्ट्राइक के बाद 100 लोगों के मौत हो गई थी। भारतीय सेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकी सरगना मसूद अजहर के ठिकाने पर भी भारी तबाही मचाई है। ये हमला दो सप्ताह पहले कश्मीर स्थित पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जवाब था।
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर 100 किलोमीटर दूर बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय सहित अन्य ठिकानों पर हमला किया था। आतंकवाद के खिलाफ भारत की सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान के टॉप आतंकी मसूद अजहर का कुनबा उजड़ गया था। भारत की एयरस्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अजहर के परिवार के 10 सदस्य मारे गए तो वहीं, उसके चार गुर्गे भी ढेर हो गए थे। जैश-ए-मोहम्मद ने बयान जारी कर इस घटना की पुष्टि की थी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: नीतीश का इस्तीफा.. अपनों के आंसू, बिहार में सियासत में 'इमोशनल' मोड़! आखिर कौन होगा कुर्सी का नया वारिस?
- CG High Court News: 'निजी निवास स्थान में प्रार्थना सभा के आयोजन पर नहीं लगा सकते रोक'.. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, इन लोगों ने दायर की थी याचिका
- IPL 2026 RR Vs CSK: सीजन के पहले मुकाबले में राजस्थान की धमाकेदार जीत, CSK को इतने विकेट से रौंदा, वैभव सूर्यवंशी ने बनाया ये नया रिकॉर्ड
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: वे मसूद अजहर के बड़े भाई और जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशन्स में सक्रिय सदस्य थे।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Mohammad Tahir Anwar Death
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 amइस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान
02 Oct 2026 | 1:10 amविमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया
02 Oct 2026 | 1:00 amगोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की
02 Oct 2026 | 12:57 amनेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार
02 Oct 2026 | 12:50 amफ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
02 Oct 2026 | 12:17 amपाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm