120 से ज्‍यादा सांपों ने शख्‍स को घेरा, बचने की बहुत की कोशिश, लेकिन.. खौफनाक मौत

अमेरिका में 100 से ज्यादा सांप पालने वाले शख्स की सांप के काटने से मौत

120 से ज्‍यादा सांपों ने शख्‍स को घेरा, बचने की बहुत की कोशिश, लेकिन.. खौफनाक मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: April 15, 2022 1:25 am IST

पोमफ्रेट (अमेरिका), अमेरिका में कोबरा और ब्लैक माम्बा समेत 100 से अधिक सांप पालने वाले शख्स की सांप के काटने से मौत हो गयी। मैरीलैंड के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: UP की प्रचंड जीत में अहम भूमिका निभाने वाले प्रदेश के नेताओं को फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपेगी भाजपा! अब गुजरात में तैनाती की तैयारी

एक चिकित्सा पर्यवेक्षक के कार्यालय ने स्थानीय समाचार संगठनों को बुधवार को बताया कि इस व्यक्ति की ‘‘सांप के जहर’’ से मौत हुई और उसकी मौत दुर्घटनावश हुई । 49 वर्षीय व्यक्ति जनवरी में चार्ल्स काउंटी में अपने घर में मृत पाया गया था। प्राधिकारियों ने बताया कि घटना के वक्त घर के अंदर 124 सांप मौजूद थे।

 

यह भी पढ़ें:  सुबह-शाम सिर्फ दो घंटे खुलेंगे दूध, सब्जी, राशन और दवा की दुकानें, सिर्फ महिलाएं निकल सकेंगी घर से बाहर, प्रशासन का निर्देश

चार्ल्‍स काउंटी शेरिफ के ऑफिस  की ओर से इस मामले में एक प्रेस रिलीज भी जारी हुई है। जिसमें सामने आया पुलिस को घर और बाहर से 100 से ज्‍यादा सांप मिले हैं। हालांकि, इस बात से पड़ोसी भी अंजान थे कि घर और बाहर इतने सांप थे। चार्ल्‍स काउंटी एनिमल कंट्रोल के सदस्‍य इन सांपों को पकड़ने में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें:  ऐसा है प्रदेश की शिक्षा का हाल! प्राइमरी-मिडिल स्कूलों के करीब 35 फीसदी बच्चे नहीं पढ़ पाते अपनी ही कक्षा की किताब

 


लेखक के बारे में