इजराइल-हिजबुल्ला युद्ध के दौरान लेबनान में इजराइली हमलों में 2,000 से अधिक लोग मारे गए: अधिकारी

Ads

इजराइल-हिजबुल्ला युद्ध के दौरान लेबनान में इजराइली हमलों में 2,000 से अधिक लोग मारे गए: अधिकारी

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 11:25 PM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 11:25 PM IST

बेरुत, 11 अप्रैल (एपी) इजराइल और हिजबुल्ला के बीच जारी युद्ध में इजराइली हमलों के कारण लेबनान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,020 हो गई है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि लगभग छह सप्ताह से जारी युद्ध में मरने वालों में 248 महिलाएं, 165 बच्चे और 85 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। इसने कह कि इसके अलावा 6,436 लोग घायल हुए हैं, जबकि पिछले 24 घंटों में लगभग 100 लोग मारे गए हैं।

ईरान समर्थित लेबनानी आतंकवादी समूह ने ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमलों के प्रतिशोध में दो मार्च को इजराइल पर मिसाइलें दागीं।

ईरान में फिलहाल अस्थायी युद्धविराम लागू है, लेकिन अमेरिका और इज़राइल का कहना है कि यह समझौता लेबनान पर लागू नहीं होता, जबकि तेहरान का कहना इसके विपरीत है।

यह मुद्दा पाकिस्तान में चल रही अमेरिका-ईरान युद्धविराम वार्ता में सबसे जटिल मुद्दों में से एक होने की संभावना है।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश