मस्क-ट्विटर विवाद : न्यायाधीश ने सुनवाई अक्टूबर के लिए सूचीबद्ध की

मस्क-ट्विटर विवाद : न्यायाधीश ने सुनवाई अक्टूबर के लिए सूचीबद्ध की

मस्क-ट्विटर विवाद : न्यायाधीश ने सुनवाई अक्टूबर के लिए सूचीबद्ध की
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: July 20, 2022 12:32 am IST

विलमिंगटन (अमेरिका), 19 जुलाई (एपी) एलन मस्क और ट्विटर के बीच कानूनी लड़ाई मंगलवार को डेलावेयर अदालत में शुरू हुई जब दोनों पक्षों के वकील इस बात पर विवाद कर रहे थे कि मुकदमा कितनी जल्दी शुरू होना चाहिए।

ट्विटर कंपनी मस्क को 44 अरब अमरीकी डालर में खरीदने के अप्रैल के उनके वादे को पूरा करने के लिए मजबूर करने की कोशिश कर रहा है। कंपनी चाहती है कि यह सौदा जल्दी हो क्योंकि उसका कहना है कि विवाद के कारण उसके व्यवसाय को नुकसान हो रहा है।

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क ने ट्विटर के लिए प्रति शेयर 54.20 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने का वादा किया था, लेकिन अब वह समझौते से पीछे हटना चाहते हैं।

एपी फाल्गुनी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में