क्यूबा सरकार पर दबाव बरकरार रखते हुए अमेरिका ने वहां के लोगों के लिए खाद्य सामग्री भेजी

क्यूबा सरकार पर दबाव बरकरार रखते हुए अमेरिका ने वहां के लोगों के लिए खाद्य सामग्री भेजी

क्यूबा सरकार पर दबाव बरकरार रखते हुए अमेरिका ने वहां के लोगों के लिए खाद्य सामग्री भेजी
Modified Date: July 22, 2026 / 08:48 am IST
Published Date: July 22, 2026 8:48 am IST

मियामी, 22 जुलाई (एपी) क्यूबा के लोगों को सीधे सहायता देने और वहां की सरकार पर दबाव बनाए रखने के अमेरिका के प्रयासों के तहत एक मालवाहक विमान खाद्य सामग्री और स्वच्छता किट लेकर मंगलवार को मियामी से क्यूबा के लिए रवाना हुआ।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, विमान में 700 पैकेट भेजे गए हैं। इन्हें क्यूबा सरकार के माध्यम से नहीं, बल्कि वहां के कैथोलिक संगठनों के जरिये सीधे लोगों में वितरित किया जाएगा।

अमेरिका ने हाल में क्यूबा को कुल 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता देने की पेशकश की थी, यह खेप उसी में से छह करोड़ डॉलर की पहली किस्त का हिस्सा है। यह सहायता ऐसे समय भेजी गई है, जब अमेरिका ने पिछले कई महीनों में क्यूबा सरकार और उससे जुड़े संस्थानों पर दबाव बढ़ाया है। इसके तहत मुख्य रूप से देश के सैन्य और खुफिया तंत्र पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। ऊर्जा और तेल की नाकेबंदी के कारण क्यूबा की अर्थव्यवस्था और वहां के लोगों का दैनिक जीवन लगभग ठप हो गया है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक विस्तृत दस्तावेज जारी कर क्यूबा पर पिछले पांच दशकों से अमेरिका में बड़े पैमाने पर जासूसी और वामपंथी प्रभाव बढ़ाने का अभियान चलाने का आरोप लगाया।

क्यूबा से आए प्रवासियों के बेटे और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने क्यूबा पर अपनी समाजवादी व्यवस्था में बदलाव के लिए दबाव बनाने में व्यक्तिगत रुचि दिखाई है। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई अवसरों पर संकेत दे चुके हैं कि अमेरिका क्यूबा की वामपंथी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

एपी सिम्मी शफीक

शफीक


लेखक के बारे में