मुस्लिम नागरिक अधिकार समूह ने ट्रंप पर इस्लाम का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया
मुस्लिम नागरिक अधिकार समूह ने ट्रंप पर इस्लाम का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया
वाशिंगटन, पांच अप्रैल (एपी) नागरिक अधिकार समूह ‘काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशन्स’ (सीएआईआर) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को धमकी देने वाली एक सोशल मीडिया पोस्ट में अल्लाह का जिक्र करने के लिए ट्रंप की कड़ी आलोचना की।
सीएआईआर ने एक बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा इस्लाम का उपहास करना और ईरान में नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले की धमकी देना लापरवाह, खतरनाक और एक ऐसी मानसिकता का संकेत है जो मानव जीवन के प्रति उदासीनता और धार्मिक मान्यताओं के प्रति तिरस्कार दर्शाती है।’’
अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ’ पर एक पोस्ट में ट्रंप ने ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों पर हमले की धमकी दी और कहा कि अगर मंगलवार तक वैश्विक व्यापार के लिए महत्वपूर्ण जलमार्ग, जलडमरूमध्य को समुद्री यातायात के लिए नहीं खोला गया, तो देश ‘नर्क में धकेल दिया जाएगा’। उन्होंने अपने संदेश का अंत ‘अल्लाह से दुआ करो’ कहकर किया।
सीएआईआर ने कहा, ‘‘हिंसक धमकियों के संदर्भ में अल्लाह का जिक्र करना धार्मिक शब्दों को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की चिंताजनक प्रवृत्ति को दर्शाता है। साथ ही ये इस्लाम और उसके अनुयायियों को बदनाम करने का प्रयास भी है।’’
एपी शफीक प्रशांत
प्रशांत

Facebook


