सीआरपीएफ कैंप पर हमले का मास्टर माइंड निसार अहमद भारत प्रत्यर्पित, यूएई में छिपा था आतंकी
सीआरपीएफ कैंप पर हमले का मास्टर माइंड निसार अहमद भारत प्रत्यर्पित, यूएई में छिपा था आतंकी
नई दिल्ली। यूएई ने साल 2017 में सीआरपीएफ कैंप पर हमले के मुख्य साजिशकर्ता निसार अहमद तांत्रे को भारत सौंपा है। पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का दहशतगर्द निसार अहमद ने जम्मू कश्मीर के लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ कैंप पर साल 2017 में हुए हमले का मास्टर माइंड है। बतादें दो हथियार बंद आतंकियों ने सीआरपीएफ के 185वीं बटालियन के कैंप पर हमला कर दिया था। इस हमले में पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। जवाबी कार्रवाई में फोर्स ने दो आतंकियों को मार गिराया था। जवानों के मुताबिक आतंकियों ने शिविर के मैन गेट पास तैनात जवानों पर ग्रेनेड फेंके और अंधाधुंध फायरिंग की थी।
पढ़ें- फोन पर निर्देश मिले थे CRPF काफिले के पास जाकर स्विच दबा देना मैंने…
निसार तांत्रे जैश के दक्षिणी कश्मीर का डिविजनल कमांडर नूर तांत्रे का भाई है। निसार को रविवार को विशेष विमान से दिल्ली लाया गया और यहां उसे एनआई को सौंप दिया गया। दरअसल,एनआईए लेथपोरा हमले की जांच कर रही है। एनआईए कोर्ट के स्पेशल जज ने निसार के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी किया था, जिसके आधार पर उसे यूएआई से डिपोर्ट करवाया जा सका।
पढ़ें- पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, सेना ने आठ चौकियों को किया तबाह, मारे ग…
माना जाता है कि नूर तांत्रे ने घाटी में जैश को पांव जमाने में मदद की। उसे दिसंबर 2017 में एक एनकाउंटर में मार गिराया गया था। निसार अहमद भारत से भागकर यूएई में शरण ली थी। गौरतलब है कि यूएई पिछले कुछ वर्षों से भगोड़ों को वापस भारत को सौंपने के एक के बाद एक अनोखे उदाहरण पेश कर रहा है जिनमें आतंकवादी भी शामिल हैं।

Facebook


