Pariksha Pe Charcha 2026: आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे पीएम मोदी, विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से करेंगे सीधा संवाद, कार्यक्रम की पूरी जानकारी जानें यहां
Pariksha Pe Charcha 2026: 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम 6 फरवरी को होने जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली में सुबह 10 बजे से किया जाएगा।
Pariksha Pe Charcha 2026/ image source: IBC24 File Photo
- 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम 6 फरवरी को होने जा रहा है।
- कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली में सुबह 10 बजे से किया जाएगा।
- विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से पीएम मोदी करेंगे संवाद।
Pariksha Pe Charcha 2026: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2018 से लगातार हर साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में छात्र-छात्रों, माता-पिता और शिक्षकों से परीक्षा को लेकर चर्चा करते हैं। इस बार ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम आज 6 फरवरी शुक्रवार को होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी देशभर के विद्यार्थियों से चर्चा करेंगे। (Pariksha Pe Charcha 2026) कार्यक्रम का राष्ट्रीय आयोजन नई दिल्ली में सुबह 10 बजे से किया जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा कार्यक्रम
‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का प्रसारण DD न्यूज, DD इंडिया, DD नेशनल और ऑल इंडिया रेडियो पर किया जाएगा। इसके साथ ही इस कार्यक्रम को अन्य छात्र शिक्षा मंत्रालय के यूट्यूब चैनल और Mygov.in पोर्टल पर भी देख सकेंगे। ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम शुबह 10 बजे से शुरू होगा। परीक्षार्थियों के साथ संवाद सत्र गुजरात के देवमोगरा, (Pariksha Pe Charcha 2026) तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, असम के गुवाहाटी और दिल्ली में सात, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर आयोजित किए गए।
पीएम मोदी ने X पर शयेर किया था पोस्ट
Pariksha Pe Charcha 2026: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा था कि,‘‘हमेशा की तरह, अपने युवा दोस्तों के साथ बातचीत करना और तनाव मुक्त परीक्षाओं एवं कई अन्य चीजों पर चर्चा करना ताजगी भरा होता है।” पीएम एक वीडियो भी पोस्ट किया था। इस वीडियो में पीएम मोदी बच्चों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं और (Pariksha Pe Charcha 2026) उनके कंफ्यूजन को दूर कर परीक्षा का स्ट्रेस कम कर रहे हैं।
छात्र ने बताया कैसा रहा अनुभव
एक छात्र ने अपना अनुभव बताते हुए कहा, “हमने ऐसा अपने सपने में भी नहीं सोचा था कि पीएम मोदी खुद हमसे मिलेंगे।” वहीं, पीएम मोदी ने सभी बच्चों से पूछा कि. उन्होंने कुछ खाया या नहीं, जिसका जवाब सभी ने हां में दिया। इस दौरान कुछ छात्रों ने पीएम से सवाल पूछे, “रोजाना कौन सी एक छोटी सी हैबिट (Pariksha Pe Charcha 2026) अपनानी चाहिए, जिससे हम अपने सपने के नजदीक पहुंचते जाएं? हमें मोटिवेशन की जरूरत है या अनुशासन की? आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए आप हमें क्या सलाह देना चाहेंगे? आपने अपने तनाव को कैसे हैंडल किया?”
As the Parikshas are approaching, #ParikshaPeCharcha is back too!
This time, the Charcha happened with #ExamWarriors in Devmogra, Coimbatore, Raipur, Guwahati and at 7, LKM in Delhi. As always, it is refreshing to interact with my young friends and discuss stress free exams… pic.twitter.com/HOEmDZIR7B
— Narendra Modi (@narendramodi) February 3, 2026
पीएम मोदी ने दिए बच्चों के सवालों के जवाब
Pariksha Pe Charcha 2026: बच्चों के सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, “परीक्षा के लिए सबसे अच्छी चीज होती है, लिखने की (Pariksha Pe Charcha 2026) आदत डालना। आप मान के चलिए, आपने जो पढ़ा है, वो कहीं ना कहीं तो स्टोरेज है। आप अपने पैटर्न पर पूरा भरोसा करो। हर एक को हर चीज नहीं आती है, लेकिन हर एक को कुछ न कुछ तो आता ही है।”
‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के लिए 4.5 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के लिए इस साल 4.5 करोड़ से ज्यादा प्रतिभागियों ने पंजीयन (Pariksha Pe Charcha 2026) करवाया है। इतना ही अतिरिक्त 2.26 करोड़ लोगों ने इस कार्यक्रम से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस प्रकार इस वर्ष कुल भागीदारी 6.76 करोड़ से अधिक हो गई है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Panchang 06th January 2026: माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना आज आसान! 6 फरवरी 2026 को बन रहा दुर्लभ योग, बस राहुकाल में भूल से भी न करें ये काम
- Aaj Ka Rashifal: आज से इन राशि के जातकों का शुरू होगा शुभ समय, लक्ष्मी जी का मिलेगा आशीर्वाद, पलक झपकते ही पूरे होंगे रुके हुआ कार्य
- Raipur Rape News: राजधानी में 8 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, टैक्सी ड्राइवर ने अपहरण कर किया घिनौना काम, पहुंचा सलाखों के पीछे

Facebook


