Manipur Hinsa News: नई सरकार बनने के अगले ही दिन मणिपुर में हिंसा, आपस में भिड़े ये दो समुदाय, पुलिस पर किया पथराव, हालात गंभीर

Manipur Hinsa News: दक्षिणी मणिपुर के चुराचंदपुर जिले में शुक्रवार को हालात अचानक बिगड़ गए, जहां कुकी समुदाय से जुड़े प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की खबरें सामने आई हैं।

Manipur Hinsa News: नई सरकार बनने के अगले ही दिन मणिपुर में हिंसा, आपस में भिड़े ये दो समुदाय, पुलिस पर किया पथराव, हालात गंभीर

manipur news/ image source: IBC24

Modified Date: February 6, 2026 / 07:35 am IST
Published Date: February 6, 2026 7:16 am IST
HIGHLIGHTS
  • नई सरकार बनने के अगले ही दिन मणिपुर में हिंसा
  • मणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटते ही फिर हिंसा शुरू
  • कुकी समुदाय की पुलिस से झड़प, स्थिति तनावपूर्ण

चुराचंदपुर: मणिपुर के चुराचंदपुर से बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि, नए मुख्यमंत्री बनने के अगले ही दिन मणिपुर में हिंसा हो गई है। यह खबर चौंका देने वाली इसलिए है क्योंकि हिंसा के एक दिन पहले ही नई सरकार बनी है।

Manipur Hinsa News: यह है पूरा मामला

दरअसल, दक्षिणी मणिपुर के चुराचंदपुर जिले में शुक्रवार को हालात अचानक बिगड़ गए, जहां कुकी समुदाय से जुड़े प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की खबरें सामने आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही राष्ट्रपति शासन हटने के बाद नई सरकार ने कार्यभार संभाला, वैसे ही कुछ इलाकों में असंतोष होने लगा। चुराचंदपुर में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया और प्रदर्शनकारियों तथा सुरक्षा बलों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया, जिसके जवाब में पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

Manipur CM: उपद्रवी तत्वों ने कई जगहों पर आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब कुछ उपद्रवी तत्वों ने कई जगहों पर आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया। स्थानीय दुकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचाए जाने की भी खबर है। आगजनी और पथराव के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। एहतियातन कई इलाकों में बाजार बंद करा दिए गए और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई।

Manipur New CM: क्यों हुई हिंसा ?

मिली जानकारी के मुताबिक, कुकी समुदाय से जुड़े संगठनों ने प्रशासन और नई सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया था। उनका आरोप है कि उनकी मांगों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को अब तक गंभीरता से नहीं लिया गया है। हालांकि, प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि हालात को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

हिंसा की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों को चुराचंदपुर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में तैनात कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन का दावा है कि स्थिति धीरे-धीरे काबू में लाई जा रही है, लेकिन तनाव अब भी बना हुआ है।

राज्य सरकार के लिए यह हिंसा एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। लंबे समय से जातीय तनाव और हिंसा से जूझ रहे मणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटने के बाद लोगों को शांति और स्थिरता की उम्मीद थी, लेकिन ताजा घटनाओं ने इन उम्मीदों को झटका दिया है।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।