नेपाल चुनाव: आरएसपी ने 124 सीट जीतीं, एनसी के खाते में अभी तक 17 आईं

नेपाल चुनाव: आरएसपी ने 124 सीट जीतीं, एनसी के खाते में अभी तक 17 आईं

नेपाल चुनाव: आरएसपी ने 124 सीट जीतीं, एनसी के खाते में अभी तक 17 आईं
Modified Date: March 9, 2026 / 08:18 am IST
Published Date: March 9, 2026 8:18 am IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, नौ मार्च (भाषा) नेपाल के संसदीय चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) दो-तिहाई बहुमत की ओर अग्रसर है। सोमवार सुबह सात बजे तक घोषित चुनाव परिणाम में उसने प्रत्यक्ष मतदान में 124 सीट अपने नाम कर ली है और आनुपातिक मतदान प्रणाली में उसे लगभग 40 लाख वोट मिले हैं।

आरएसपी एक सीट पर आगे है। नेपाली कांग्रेस (एनसी) 17 सीट जीत चुकी है और एक पर आगे है। सीपीएन-यूएमएल आठ सीट अपने खाते में कर चुकी है और एक सीट पर आगे है। एनसीपी ने सात सीट हासिल की हैं। श्रम संस्कृति पार्टी ने तीन सीट जीती हैं, राष्ट्रीय प्रगतिशील पार्टी (आरपीपी) और निर्दलीय उम्मीदवारों ने एक-एक सीट जीती है।

अब तक प्रत्यक्ष मतदान के तहत 165 में से 161 सीट के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। शेष चार सीट के परिणाम दोपहर तक आने की संभावना है।

आनुपातिक मतदान में आरएसपी को 37,89,803, एनसी को 12,75,594, सीपीएन-यूएमएल को 10,79,726, एनसीपी को 5,55,300, श्रम संस्कृति पार्टी को 2,65,398, जनता समाजवादी पार्टी को 1,16,463 और राष्ट्रीय परिवर्तन पार्टी को 1,08,084 वोट मिले हैं।

नेपाल को अपना पहला मधेसी प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह मिलने जा रहे हैं, जो देश के इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री भी होंगे।

भाषा खारी राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में