नेपाल में प्रतिनिधि सभा की बैठक सोमवार तक के लिए स्थगित

Ads

नेपाल में प्रतिनिधि सभा की बैठक सोमवार तक के लिए स्थगित

  •  
  • Publish Date - July 10, 2023 / 12:59 AM IST,
    Updated On - July 10, 2023 / 12:59 AM IST

काठमांडू, नौ जुलाई (भाषा) नेपाल में विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ का इस्तीफा मांगे जाने के बीच नेपाल की प्रतिनिधि सभा की रविवार को होने वाली बैठक सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

विपक्ष प्रचंड की उस टिप्पणी को लेकर उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है, जिसमें दाहाल ने कथित तौर पर कहा था कि यहां बसे एक भारतीय कारोबारी ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का ‘‘एक बार प्रयास’’ किया था।

संसद सचिवालय ने एक नोटिस में कहा कि रविवार को बुलाई गई बैठक विशेष कारणों से नहीं हो सकी और इसे सोमवार अपराह्न तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

भाषा शफीक संतोष

संतोष