Bihar Police Viral Video ASI Lungi / Image Credit : x
पटना : Bihar Police Viral Video ASI Lungi : बिहार के पटना जिले के अथमलगोला थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में थाने में तैनात एएसआई (ASI) अंजनी कुमार सिंह पुलिस वर्दी के बिना, सिर्फ लुंगी पहनकर एक महिला फरियादी से आवेदन लेते दिख रहे हैं। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी का इस रूप में होना अब विवाद का कारण बन गया है।
वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। राजद ने पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसे सरकार की विफलता बताया है। पुलिस विभाग के नियम और निर्देश हमेशा पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान निर्धारित ड्रेस कोड और अनुशासन का पालन करने की हिदायत देते हैं, क्योंकि वर्दी को पुलिस सेवा की गरिमा का प्रतीक माना जाता है।
मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आ गया है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने इस वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी एएसआई के खिलाफ आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
बिहार में ASI साहब पर आरोप लगा कि वो शर्टलेस होकर थाने का काम कर रहे थे… अब खबर है कि ASI साहब को सस्पेंड कर दिया गया है। pic.twitter.com/lzU1bkFSNS
— Akshay Pratap Singh (@AkshayPratap94) July 15, 2026