BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

नेतन्याहू ने ईरान पर इजराइल के हमले को ‘बहुत सफल प्रारंभिक हमला’ बताया

नेतन्याहू ने ईरान पर इजराइल के हमले को ‘बहुत सफल प्रारंभिक हमला’ बताया

नेतन्याहू ने ईरान पर इजराइल के हमले को ‘बहुत सफल प्रारंभिक हमला’ बताया
Bhasha
Published: 13 Jun 2025 | 5:12 pmModified: 13 Jun 2025 | 5:12 pm

यरुशलम, 13 जून (भाषा) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों और वरिष्ठ कमांडरों को निशाना बनाकर किए गए इजराइली हमले को ‘‘एक बहुत ही सफल प्रारंभिक हमला’’ बताया।

इजराइल ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु, मिसाइल और सैन्य परिसर पर हमला करने के लिए ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ शुरू किया। इस हमले में ईरान के कई प्रमुख सैन्य कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए।

नेतन्याहू ने कहा, ‘‘हमने एक बहुत ही सफल शुरुआती हमला किया है। ईश्वर की मदद से, हम और भी कई उपलब्धियां हासिल करने जा रहे हैं।’’

इससे पहले नेतन्याहू ने कहा था कि इजराइल ने ईरान के परमाणु संवर्धन कार्यक्रम के केंद्र पर हमला किया है।

नेतन्याहू ने दावा किया, ‘‘हमने ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम के केंद्र पर हमला किया है। हमने नतांज में ईरान की मुख्य संवर्धन सुविधा को निशाना बनाया है। हमने ईरानी (परमाणु) बम पर काम कर रहे ईरान के प्रमुख परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाया है। हमने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के केंद्र पर भी हमला किया है।’’

उन्होंने ईरानी परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को 'अस्तित्व के लिए खतरा' करार दिया।

इजराइल और ईरानी सूत्रों ने ईरान की हवाई रक्षा प्रणाली और परमाणु सुविधा को भारी नुकसान पहुंचने की पुष्टि की है, साथ ही ईरानी सेना प्रमुख मोहम्मद बाघेरी और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के कमांडर हुसैन सलामी की मौत भी हुई है।

इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि हमलों से इजराइली वायुसेना के लिए 'ईरान पर हवाई हमले की स्थिति में सुधार' हुआ है।

इजराइली सेना ने हमलों में से एक का वीडियो भी जारी किया।

इस बीच, सूत्रों ने कहा कि इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने शुक्रवार सुबह हवाई हमलों से पहले ईरान के अंदर व्यापक गुप्त अभियान चलाया।

सूत्रों ने कहा कि मोसाद के नेतृत्व वाले आतंकवाद-रोधी अभियानों ने वहां स्थापित एक गुप्त अड्डे को सक्रिय कर दिया।

उन्होंने कहा कि इन अभियानों का उद्देश्य ईरान की रणनीतिक मिसाइल प्रणाली और उसकी वायु रक्षा क्षमताओं को नुकसान पहुंचाना था।

इजराइल के हमलों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ईरान के सशस्त्र बलों ने कहा कि उनके जवाबी हमले की ‘‘कोई सीमा नहीं’’ होगी।

ईरानी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने एक बयान में कहा, ‘‘अब जबकि अल-कुद्स (यरुशलम) पर कब्जा करने वाले आतंकवादी शासन ने सभी लक्ष्मण रेखाओं को पार कर लिया है... (लेकिन, इस अपराध का जवाब देने की) कोई सीमा नहीं है।’’

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने चेतावनी दी कि हमलों के लिए इजराइल को 'कड़ी सजा' भुगतनी होगी।

ईरानी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका और इजराइल दोनों को ‘‘बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।’’

आईडीएफ ने कहा कि ईरान ने इजराइल पर 100 से अधिक ड्रोन दागे, जिन्हें वायुसेना ने इजराइल की सीमाओं के बाहर मार गिराया।

जॉर्डन में भी सायरन की आवाज़ सुनी गई जब ड्रोन उसके हवाई क्षेत्र में पहुंचे।

इजराइल के सुपरमार्केट में घबराए हुए खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी, जो युद्ध के लंबा खिंचने की स्थिति के मद्देनजर आवश्यक सामान भर लेना चाहते हैं।

अधिकांश सुपरमार्केट में मिनरल वाटर की बोतलें सुबह-सुबह ही गायब हो गईं, क्योंकि लोगों में भीषण युद्ध की आशंका व्याप्त हो गई थी।

भाषा सुरेश माधव

माधव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: नेतन्याहू ने ईरान पर इजराइल के हमले को ‘बहुत सफल प्रारंभिक हमला’ बताया

People also search for:Israel Iran Lead Netanyahu

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
रिहाना के घर पर गोलीबारी की आरोपी महिला पर हत्या के प्रयास समेत 14 आरोप दर्ज

रिहाना के घर पर गोलीबारी की आरोपी महिला पर हत्या के प्रयास समेत 14 आरोप दर्ज

01 Oct 2026 | 12:37 pm
अफगानिस्तान में हवाई हमलों में 22 आतंकवादी मारे गए : पाकिस्तान

अफगानिस्तान में हवाई हमलों में 22 आतंकवादी मारे गए : पाकिस्तान

01 Oct 2026 | 12:31 pm
सीरिया में यात्री बस पर गोलीबारी, सात लोगों की मौत

सीरिया में यात्री बस पर गोलीबारी, सात लोगों की मौत

01 Oct 2026 | 12:27 pm
पाकिस्तान के लाहौर में ऐतिहासिक नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार का काम शुरू

पाकिस्तान के लाहौर में ऐतिहासिक नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार का काम शुरू

01 Oct 2026 | 12:14 pm
हेगसेथ ने अपने संबोधन में नए ड्रोन कमांड, जनरल की संख्या में 20 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की

हेगसेथ ने अपने संबोधन में नए ड्रोन कमांड, जनरल की संख्या में 20 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की

01 Oct 2026 | 11:18 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

01 Oct 2026 | 11:06 am
ब्रिटेन ने शिक्षाविदों से चीन के संस्थान के साथ सहयोग समाप्त करने को कहा

ब्रिटेन ने शिक्षाविदों से चीन के संस्थान के साथ सहयोग समाप्त करने को कहा

01 Oct 2026 | 10:53 am
फ्लाईदुबई का पायलट ‘नायक’, एक प्लंबर ने गिरते विमान को संभाला: ट्रंप

फ्लाईदुबई का पायलट ‘नायक’, एक प्लंबर ने गिरते विमान को संभाला: ट्रंप

01 Oct 2026 | 10:17 am