वेलिंगटन, 21 अप्रैल (एपी) न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने मंगलवार को कहा कि वह अपनी पार्टी के सांसदों के बीच उनके नेतृत्व को लेकर हुए मतदान में जीत गए हैं।
हाल में हुए जनमत सर्वेक्षणों में लक्सन की पार्टी की लोकप्रियता में गिरावट के बाद ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्हें पद से हटाया जा सकता है।
लक्सन की ‘नेशनल पार्टी’ के सांसदों की नियमित बैठक के दौरान यह मतदान गोपनीय तरीके से हुआ। लक्सन ने मतदान के बाद संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने अपने नेतृत्व को लेकर विश्वास मत कराया था जिसमें उन्हें जीत मिली।
‘नेशनल पार्टी’ न्यूजीलैंड में 2023 के चुनाव के बाद से दक्षिणपंथी गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रही है। लक्सन 2021 से पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं।
उनकी पार्टी के सांसदों के बीच यह मतदान न्यूजीलैंड के अगले आम चुनाव से महज करीब छह महीने पहले हुआ। आम चुनाव सात नवंबर को होना है। हाल के जनमत सर्वेक्षणों में ‘नेशनल पार्टी’ की लोकप्रियता में गिरावट के बाद विश्लेषक अटकलें लगा रहे थे कि लक्सन को नेतृत्व संबंधी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।
एपी
सिम्मी वैभव
वैभव