रूस के साथ अगले दौर की वार्ता सोमवार को : यूक्रेन

Ads

रूस के साथ अगले दौर की वार्ता सोमवार को : यूक्रेन

  •  
  • Publish Date - March 6, 2022 / 12:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

लवीव (यूक्रेन), पांच मार्च (एपी) यूक्रेन के अधिकारी दविद अरखामिया ने शनिवार को बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच अगले दौर की वार्ता सोमवार को होगी।

अरखामिया यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की सर्वेंट ऑफ द पीपुल पार्टी के संसदीय दल के प्रमुख और रूस के साथ बातचीत के लिये देश के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हैं।

सोमवार को तीसरे दौर की वार्ता होगी क्योंकि दोनों पक्ष संघर्ष विराम और आम नागरिकों के लिए सुरक्षित मार्ग पर बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं।

एपी रंजन शफीक

शफीक