अवैध तेल रिफाइनरी में धमाका, 50 से ज्यादा लोगों की मौत, कई घायल, रेस्क्यू जारी
Explosion at illegal oil refinery : अवैध तेल रिफाइनरी में धमाका होने से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए
अबुजा (नाइजीरिया), दक्षिण-पूर्वी नाइजीरिया की एक अवैध तेल रिफाइनरी में धमाका होने से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: सिम्स अस्पताल की स्टाफ नर्सों ने दी सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी, 30 अप्रैल के बाद ठप्प हो सकती है व्यवस्थाएं
लागोस स्थित ‘पंच’ अखबार के मुताबिक, मृतकों की संख्या सौ से ऊपर हो सकती है। बताया जा रहा है कि धमाके से लगी आग आसपास की संपत्तियों तक फैल गई है।
यह भी पढ़ें: ई-गवर्नेंस मॉडल के साथ शुरू किए गए पांच नवाचारों की हालत खराब, आम जन को बेहतर सुविधाएं देने की गई थी पहल
आइमो के राज्य सूचना आयुक्त डेक्लान एमेलुम्बा ने बताया कि शुक्रवार रात आग लगी तेजी से दो अवैध ईंधन भंडार तक फैल गई। उन्होंने कहा कि धमाके की वजह और मृतकों की सटीक संख्या का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: पंचायत-निकाय चुनाव के लिए आरक्षण, 27 की बजाय 35 फीसदी OBC आरक्षण देने की सिफारिश की तैयारी

Facebook


