सीरिया की राजधानी के एक कैफ़े में विस्फोटक उपकरण में धमाका, नौ लोगों की मौत

सीरिया की राजधानी के एक कैफ़े में विस्फोटक उपकरण में धमाका, नौ लोगों की मौत

सीरिया की राजधानी के एक कैफ़े में विस्फोटक उपकरण में धमाका, नौ लोगों की मौत
Modified Date: July 3, 2026 / 12:37 am IST
Published Date: July 3, 2026 12:37 am IST

दमिश्क, दो जुलाई (एपी) सीरिया की राजधानी दमिश्क के एक कैफ़े में बृहस्पतिवार को एक विस्फोटक उपकरण में धमाका हुआ, जिससे कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

सीरिया के सरकारी ‘अल-इखबारिया’ नेटवर्क की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने बताया कि मुख्य अदालत परिसर के पास हुए इस विस्फोट में 20 लोग घायल भी हुए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि फिलहाल किसी भी समूह ने तुरंत इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। सुरक्षा बल तुरंत कैफ़े पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी। वे इस हमले की जांच कर रहे हैं।

दमिश्क के गवर्नर माहेर इद्लिबी ने कहा कि गृह मंत्रालय जल्द ही अपनी प्रारंभिक जांच के निष्कर्षों की घोषणा करने वाला है। इद्लिबी ने बताया कि वह उपकरण ‘साधारण’ लग रहा था और उन्होंने संकल्प लिया कि इस घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक वीडियो में कई घायल लोग ज़मीन पर पड़े दिखाई दे रहे थे, और पास ही पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। बाद में एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं, जिन्होंने मौके पर ही लोगों का प्राथमिक उपचार किया और गंभीर रूप से घायलों को सीरिया की राजधानी के अस्पतालों में पहुंचाया।

एपी तान्या सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में