तेज रफ्तार वाहन ने कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए 9 लोगों को रौंदा, सभी की मौत, 15 से ज्यादा घायल
एक वाहन ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
Nine killed in road accident : नॉर्थ लास वेगास (अमेरिका), अमेरिका के नेवादा राज्य में एक वाहन ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
यह भी पढ़ें: ‘जबर्दस्ती करवा रहे मेरी शादी’ अपने माता-पिता के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची 10वीं की छात्रा
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वाहन के चालक ने नशे की हालत में लाल बत्ती पार की, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। लास वेगास पुलिस ने बताया कि शनिवार को हुई दुर्घटना में मारे गए लोगों में वाहन का चालक और उसमें सवार यात्री शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चालक और आठ अन्य मृतकों की पहचान के संबंध में क्लार्क काउंटी कोरोनर का कार्यालय जानकारी देगा।
यह भी पढ़ें: महिला SI से दुष्कर्म के मामले में दो RPS अधिकारियों के सामने आए नाम, राजस्थान सरकार ने किया निलंबित
नॉर्थ लास वेगास पुलिस के अनुसार, दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां एक की मौत हो गयी तथा एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: सीएम शिवराज कल उत्तरखंड दौरे पर रहेंगे, भाजपा उम्मीदवारों के लिए करेंगे डोर टू डोर प्रचार
राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने बताया कि वह नॉर्थ लास वेगास पुलिस के साथ जांच में समन्वय कर रहा है। इससे पहले 10 जनवरी को लास वेगास के दक्षिण में छह वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गयी थी।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज, इस तारीख से बारिश के आसार

Facebook


