सियोल, 22 मार्च (एपी) दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने कई क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया है।
अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेना द्वारा पिछले सप्ताह व्यापक स्तर पर सैन्य अभ्यास शुरू करने के बाद से चौथी बार उत्तर कोरिया ने किसी हथियार का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया इस सैन्य अभ्यास को युद्ध का पूर्वाभ्यास बताता है।
अमेरिका और दक्षिण कोरिया का सैन्य अभ्यास बृहस्पतिवार को समाप्त हो रहा है।
दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि उत्तर कोरिया ने पूर्वोत्तर तटीय शहर हमहूंग से ‘‘कई’’ क्रूज मिसाइल दागी।
ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका के खुफिया अधिकारी प्रक्षेपण के बारे में और जानकारी हासिल कर रहे हैं।
एपी निहारिका नरेश