उत्तर कोरिया ने इस महीने तीसरी बार मिसाइल का परीक्षण किया

उत्तर कोरिया ने इस महीने तीसरी बार मिसाइल का परीक्षण किया

उत्तर कोरिया ने इस महीने तीसरी बार मिसाइल का परीक्षण किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: January 14, 2022 12:41 pm IST

सियोल, 14 जनवरी (एपी) दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को कहा कि महामारी के कारण सीमाएं बंद रखने और अमेरिका के साथ अटकी हुई गतिरूद्ध बीच उत्तर कोरिया ने इस महीने तीसरी बार मिसाइल परीक्षण किया है।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने यह नहीं बताया कि मिसाइल कहां से दागी गई। इस बारे में उन्होंने विस्तार से कुछ और जानकारी नहीं दी।

मिसाइल दागे जाने के कुछ घंटे पहले उत्तर कोरिया ने एक बयान जारी कर इस महीने के पहले के मिसाइल परीक्षणों को ले कर अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन की तरफ से लगाई गईं नयी पाबंदियों की निंदा की। उत्तर कोरिया ने आगाह किया कि अगर अमेरिका टकराव वाला रुख बरकरार रखता है तो वह और कठोर कदम उठाएगा।

एपी सुरभि शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में