पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर से 500 से अधिक भारतीयों को निकाला गया

Ads

पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर से 500 से अधिक भारतीयों को निकाला गया

  •  
  • Publish Date - March 12, 2026 / 01:05 AM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 01:05 AM IST

दोहा, 11 मार्च (भाषा) भारतीय दूतावास ने बुधवार को बताया कि कतर में फंसे 500 से अधिक भारतीयों को नयी दिल्ली और अन्य स्थानों पर पहुंचाया गया है।

दूतावास ने पश्चिम एशियाई देश में अब भी फंसे लोगों को किसी भी अज्ञात वस्तु, मलबे या टुकड़ों के पास जाने के खिलाफ चेतावनी दी है।

कतर स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक परामर्श में कहा है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर एयरवेज बृहस्पतिवार को भारत के लिए दो उड़ानें संचालित करने वाली है।

दूतावास ने कहा, ‘कतर में फंसे 500 से अधिक भारतीय 11 मार्च को कतर एयरवेज की उड़ानों से नयी दिल्ली और अन्य गंतव्यों के लिए रवाना हुए।’

भाषा आशीष प्रशांत

प्रशांत