काहिरा, सात अप्रैल (एपी) संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि लीबिया के एक तटीय शहर से रवाना हुई एक नौका के भूमध्य सागर के मध्य में पलट जाने के कारण 80 से अधिक प्रवासी लापता हो गए। उनमें से कम से कम दो के शव बरामद कर लिए गए हैं।
रविवार को उत्तर पश्चिम लीबिया के ताजोरा शहर से नौका के रवाना होने के दौरान उस पर लगभग 120 लोग सवार थे।
अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) के अनुसार, खराब मौसम के दौरान नौका पलट गई। नौका पर सवार 32 लोगों को बचा लिया और इतालवी तटरक्षक बल ने उन्हें दक्षिणी इतालवी द्वीप लैम्पेडुसा पहुंचा दिया।
अधिकारियों ने बताया कि दो शव बरामद किए गए हैं।
एपी सुभाष अविनाश
अविनाश