Pakistan Lockdown: पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान? इतने दिनों तक बंद रहेंगी सभी दुकानें? वायरल प्रस्ताव पर यहां की सरकार ने अब दिया ये बयान
पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान? इतने दिनों तक बंद रहेंगी सभी दुकानें? Pakistan announces lockdown amid Iran-Israel war
Pakistan announces lockdown. Image Source- IBC24 Coustomize
नई दिल्लीः Pakistan announces lockdown अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग से भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की हालत अब खराब होती नजर आ रही है। ट्रोल-डीजल की किल्लत की वजह से पाकिस्तान की सरकार के भीतर स्मार्ट लॉकडाउन पर चर्चा शुरू हो गई है। इसी कड़ी में आज स्मार्ट लॉकडाउन का एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन भी पाकिस्तानी मीडिया ने लीक कर दिया, हालांकि पाकिस्तान सरकार ने इसे खारिज किया है।
सोशल मीडिया पर लॉकडाउन से जुड़े वायरल प्रस्ताव के मुताबिक हफ्ते में शनिवार और रविवार को पूरे देश में पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा। यह नियम 4 और 5 अप्रैल 2026 से लागू होगा। लॉकडाउन हर शनिवार रात 12:01 बजे से शुरू होगा और रविवार रात 11:59 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान सभी दुकानें, बाजार, फैक्ट्रियां और अन्य कामकाज पूरी तरह बंद रहेंगे। सर्विस सेक्टर भी बंद रहेगा। इन दिनों में शादी या किसी भी तरह के समारोह सार्वजनिक या व्यावसायिक जगहों पर करने की अनुमति नहीं होगी।
Pakistan Govt Imposes Weekly 2-Day Lockdown Nationwide pic.twitter.com/NdljNWI9yh
— RB. (@rahul4bisht) March 29, 2026
जरूरी सेवाएं चालू रखने के निर्देश
Pakistan announces lockdown वायरल प्रस्ताव के मुताबिक पाकिस्तान में अस्पताल, दवा की दुकानें और अन्य जरूरी सरकारी सेवाएं खुली रहेंगी। इसके अलावा एयरपोर्ट, बंदरगाह और रेलवे स्टेशन भी काम करते रहेंगे, ताकि जरूरी यात्रा और सेवाएं प्रभावित न हों। सरकार ने यह भी तय किया है कि लॉकडाउन के दौरान शहरों के बीच जाने वाली सड़कें, हाईवे और मोटरवे बंद रहेंगे और आम गाड़ियों की आवाजाही नहीं होगी। हालांकि, पब्लिक बसों को छूट दी गई है, ताकि लोगों की जरूरी यात्रा जारी रह सके।
सरकार की ओर से आया ये बयान
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तार ने कहा है कि सोशल मीडिया पर चल रही स्मार्ट लॉकडाउन की खबरें गलत हैं। जो नोटिफिकेशन वायरल हो रही है, वह फर्जी है। उन्होंने लोगों से कहा कि ऐसी अफवाहों पर भरोसा न करें। सरकार ने साफ किया कि अभी स्मार्ट लॉकडाउन लागू नहीं हुआ है। इस बारे में सरकार प्रांतों और अधिकारियों से बात कर रही है। सभी की राय लेने के बाद ही स्मार्ट लॉकडाउन पर कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा।
🚨 BREAKING
🇵🇰 Ministry of Information declares this “weekend lockdown” notification — FAKE. ❌😳
Viral document. False alarm. 💀
Don’t believe everything you see online.#Pakistan #FakeNews #Lockdown #BreakingNews pic.twitter.com/t9FNkSr00n— DR ADNAN ALI (@DrMalko) March 29, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Guna Parlour Owner Rape Case: पार्लर का काम सीखने गई युवती को देख जानवर बना संचालिका का पति, बनाया हवस का शिकार! पत्नी भी सब देखती रही…
- Sex Pension and Bhatta: ‘सरकार को ‘सेक्स भत्ता’ और ‘सेक्स पेंशन’ शुरू कर देनी चाहिए’ सांसद ने सरकार को दी सलाह, जानिए क्यों कही ऐसी बात
- Naxali Encounter Sukma: डेडलाइन के पास आते-आते अब इस इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 नक्सली के मारे जाने की खबर, ऑपरेशन जारी

Facebook


