Pakistan Bus Accident | Photo Credit: AI
पेशावर: Pakistan Bus Accident भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बस गहरी खाई में गिर गई। (Pakistan Bus Crash) इस हादसे में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Balochistan Accident यह हादसा उस समय हुआ, जब पेशावर जा रही बस बलूचिस्तान के शेरानी जिले को पार करने के बाद खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa Accident) प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में दाखिल हुई। अधिकारियों ने बताया कि आठ लोगों को बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस बात की आशंका है कि पहाड़ी इलाके में एक दुर्गम मोड़ से गुजरते समय बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया, जिससे वह फिसलकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। दुर्गम भूभाग, खराब मौसम और यातायात नियमों के लगातार उल्लंघन जैसे कारकों की वजह से खैबर पख्तूनख्वा के पहाड़ी इलाकों में सड़क दुर्घटनाएं होना आम बात है।
A speeding, overcrowded passenger bus plunged from a highway into a rocky ravine in southwestern Pakistan early Friday, killing 40 people and injuring eight others in one of the deadliest road accidents in recent years, officials said. – AP pic.twitter.com/kcZ6RBLxlh
— AZ Intel (@AZ_Intel_) July 3, 2026
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती के आदेश पर घटना के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिए गए। बयान में कहा गया, “दोनों प्रांतों का जिला प्रशासन, बचाव दल और अन्य संबंधित विभाग प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं।” साथ ही यह भी कहा गया कि घटना की जांच की जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके।