पाकिस्तानी नौसेना ने चीन में ‘हैंगर’ श्रेणी की अपनी पहली पनडुब्बी को सेवा में शामिल किया
पाकिस्तानी नौसेना ने चीन में ‘हैंगर’ श्रेणी की अपनी पहली पनडुब्बी को सेवा में शामिल किया
इस्लामाबाद, 30 अप्रैल (भाषा) पाकिस्तानी नौसेना ने बृहस्पतिवार को चीन के सान्या में आयोजित एक समारोह में अत्याधुनिक हथियारों और उन्नत सेंसर से लैस ‘हैंगर’ श्रेणी की अपनी पहली पनडुब्बी को सेवा में शामिल किया।
सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘हैंगर श्रेणी की पहली पनडुब्बी के शामिल होने से पाकिस्तान और चीन के बीच समय की कसौटी पर खरी उतरी तथा समृद्ध होती दोस्ती में एक और अध्याय जुड़ा है।’’
चीन यात्रा पर गए पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। नौसेना प्रमुख एडमिरल नवीद अशरफ और पाकिस्तानी नौसेना तथा चीनी नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे।
भाषा नेत्रपाल नरेश
नरेश

Facebook


