पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 27 जुलाई को चुनाव होंगे

Ads

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 27 जुलाई को चुनाव होंगे

  •  
  • Publish Date - June 5, 2026 / 08:20 PM IST,
    Updated On - June 5, 2026 / 08:20 PM IST

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, पांच जून (भाषा) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 27 जुलाई को चुनाव होंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

क्षेत्रीय निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को एक अधिसूचना में कहा कि उम्मीदवार नौ से 19 जून तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 20 जून को की जाएगी।

एक अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार 30 जून तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं और उम्मीदवारों की अंतिम सूची दो जुलाई को प्रकाशित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सेना, अर्धसैनिक बलों और नागरिक सशस्त्र बलों की देखरेख में 27 जुलाई को मतदान होगा।

विधानसभा में 53 सीट हैं जिसमें 45 पर सीधे चुनाव होता है, जबकि आठ सीट महिलाओं, तकनीकी विशेषज्ञों और धर्मगुरुओं के लिए आरक्षित हैं।

विधानसभा का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश