भारत भारी मालढुलाई रेल प्रणालियों वाले देशों के समूह में शामिल: डीएफसीसीआईएल प्रमुख

Ads

भारत भारी मालढुलाई रेल प्रणालियों वाले देशों के समूह में शामिल: डीएफसीसीआईएल प्रमुख

  •  
  • Publish Date - June 5, 2026 / 08:26 PM IST,
    Updated On - June 5, 2026 / 08:26 PM IST

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) भारत भारी मालढुलाई रेल प्रणालियों का संचालन करने वाले चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है और माल ढुलाई संचालन की सुरक्षा, विश्वसनीयता तथा दक्षता को बढ़ाने के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं एवं उन्नत प्रौद्योगिकी अपनाने की दिशा में अग्रसर है। डीएफसीसीआईएल के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को यह बात कही।

भारतीय समर्पित मालढुलाई गलियारा निगम लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) के प्रमुख ने यहां आयोजित दो-दिवसीय ‘अंतरराष्ट्रीय हेवी-हॉल सेमिनार-2026’ सम्मेलन से इतर संवाददाताओं के साथ बातचीत में लॉजिस्टिक लागत घटाने में समर्पित गलियारे की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा, “समर्पित मालढुलाई गलियारे की परिकल्पना लॉजिस्टिक लागत को कम करने के उद्देश्य से की गई थी। वैश्विक स्तर पर लॉजिस्टिक लागत जीडीपी का लगभग सात-आठ प्रतिशत है, जबकि भारत में यह लगभग 13-14 प्रतिशत है। जब तक हम माल परिवहन पर ध्यान केंद्रित नहीं करेंगे, हमारी लॉजिस्टिक लागत अधिक बनी रहेगी।”

इस सम्मेलन का उद्देश्य दुनिया भर के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाना और ज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है, ताकि भारत की लॉजिस्टिक लागत कम करने में मदद मिल सके।

कुमार ने कहा कि सम्मेलन को रेलवे पेशेवरों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं और नीति निर्माताओं के बीच तकनीकी चर्चाओं तथा संपर्क के लिए एक मंच के रूप में तैयार किया गया है।

भाषा यासिर प्रेम

प्रेम