Reported By: Vijendra Pandey
,Jabalpur Railway Engineer Bribe Case/AI Generated Image
Jabalpur Railway Engineer Bribe Case: जबलपुर सीबीआई की टीम ने एक घूसखोर इंजीनियर को फिल्मी स्टाईल में पकड़ा है। सीबीआई की टीम ने सागर में पदस्थ रेलवे के सेक्शन इंजीनियर को 1 लाख रुपयों की रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा है। आरोपी ने सिक्योरिटी डिपॉजिट लौटाने रिश्वत मांगी थी। कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन की रिमांड पर सीबीआई के हवाले कर दिया है। रिमांड अवधि में सीबीआई आरोपी इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला से पूछताछ करेगी।
सीबीआई ने घूसखोर इंजीनियर (Jabalpur Railway Engineer Bribe Case) को पकड़ने की ये कार्यवाई एक बियर बार में की जहां आरोपी देर रात तक बैठकर शराब पी रहा था। सीबीआई की टीम भी आरोपी की निगरानी करते हुए बियर बार में पहचान छुपा कर बैठी रही। गुरुवार की रात डेढ़ बजे जब आरोपी ने फरियादी को बियर बार में बुलाकर उससे 1 लाख रुपयों की रिश्वत ली, वैसे ही सीबीआई की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। रेलवे के आरोपी सेक्शन इंजीनियर का नाम नारायण सिंह बुंदेला है, जिसने एक ठेकेदार से रिश्वत ली थी।
आरोपी ने रेलवे ट्रैक के लिए गिट्टी सप्लाई करने वाले एक ठेकेदार से उसकी, सिक्यॉरिटी डिपॉज़िट मनी लौटाने के एवज में 1 लाख रुपयों की रिश्वत (Jabalpur Railway Engineer Bribe Case) मांगी थी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी थी जिसके बाद जबलपुर सीबीआई ने सागर में इस ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। रात डेढ़ बजे आरोपी को बियर बार से पकड़ने के बाद सीबीआई उसे आज शुक्रवार को जबलपुर लेकर पहुंची। आरोपी को जबलपुर जिला अदालत में स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआई कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन की रिमांड पर सीबीआई के हवाले कर दिया है। रिमांड अवधि में सीबीआई आरोपी इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला से पूछताछ करेगी और फिर उसे 8 जून को फिर अदालत में पेश किया जाएगा।
CBI Arrests Railways Deputy Chief Engineer for Taking Rs. One Lakh Bribe pic.twitter.com/AxZRVbDYM0
— Central Bureau of Investigation (India) (@CBIHeadquarters) June 5, 2026